सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

एक सिक्के के दो पहलू, धोखाधड़ी और Sam Bankman-Fried

महत्वपूर्ण बिंदु
  • कभी Sam Bankman-Fried को दुनिया के दूसरे वॉरेन बफेट की उपाधि मिली थी। आज वे कई मामलों में धोखाधड़ी के आरोप झेल रहे है।
  • क्रिप्टो करंसी मार्केट में Sam Bankman-Fried एक जाना पहचाना नाम है, लेकिन वर्तमान में उनके खिलाफ 12 अपराधिक मामले चल रहे हैं।
एक सिक्के के दो पहलू

Sam Bankman-Fried क्रिप्टो करंसी की दुनिया का एक ऐसा जाना पहचाना नाम, जिन्हें एक समय दुनिया का दूसरा Warren Buffett कहा जाता था, आज वे कंगाल होने के साथ, बैंक धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी हैं।

Sam Bankman-Fried एक जाना पहचाना नाम, जिन्होंने पैसे कमाने से ज्यादा पैसे गंवाने को लेकर नाम कमाया। SBF के नाम से मशहूर Sam Bankman-Fried ने एक रात में करीब 14.6 अरब डॉलर की राशि गंवा दी थी। जबकि वे कुल 15.2 बिलियन डॉलर सम्पति के मालिक थे। इस तरह एक रात में उन्होंने अपनी करीब 94% संपत्ति को गंवा दिया था। लेकिन Sam Bankman-Fried का बुरा समय यहीं ख़त्म नहीं हुआ। इसके बाद SBF पर बैंक धोखाधड़ी करने, गैरकानूनी पॉलिटिकल कॉन्ट्रिब्यूशन करने और सिक्योरिटीज संबंधित फ्रॉड जैसे कुल 12 अपराधिक मामलों के आरोप लगे। 

इन सभी मामलों में न केवल Sam Bankman-Fried को आरोपी बनाया गया है, बल्कि कई मामलों में अपराधिक मुक़दमे भी शुरू किये जाने की तैयारी हैं। तो क्या Sam Bankman-Fried सच में एक धौकेबाज है, क्योंकि वे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज फर्म FTX के CEO रहे है। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि रातोंरात Sam Bankman-Fried इतनी मुसीबतों में घिर गए। दरअसल 8 नवंबर की रात को Sam Bankman-Fried ने एक ट्विट किया था कि Binance द्वारा उनके क्रिप्टो एक्सचेंज फर्म को ख़रीदा जा रहा है, जिसके बाद रातोंरात उन्होंने अपनी 94% संपत्ति को गवा दिया और Sam Bankman-Fried का बुरा दौर शुरू हो गया। 

उनपर बैंक धोखाधड़ी के आरोप लगे, जिसमें वे इतने ज्यादा उलझ गए कि एक के बाद एक उनपर कुल 12 अपराधिक मामले दर्ज हुए। इन सारे मामलों में उनपर एक ही इल्जाम लगा 'धोखाधड़ी'। हालांकि सोचने वाली बात यह है कि कभी भी Sam Bankman-Fried ने अपने ऊपर लगे किसी आरोप को पूर्ण रूप से स्वीकार नहीं किया। वहीं स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के दो कर्मचारियों रिसर्च साइंटिस्ट Andreas Paepke और पूर्व लॉ स्कूल डीन Larry Kramer ने Sam Bankman-Fried की जमानत के लिए जमानतकर्ता के रूप में हस्ताक्षर किये थे। ऐसे में क्या यह सही है कि धोखाधड़ी और Sam Bankman-Fried एक सिक्के के दो पहलू हैं। खेर यह तो वक्त ही बताएगा कि आखिर Sam Bankman-Fried निर्दोष है यह दोषी।

यह भी पढ़िए : आखिर क्या है EMAX की कहानी, जो बनती है सुर्खियां

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`