सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Mars पर Bitcoin के उपयोग को लेकर विचार कर रहे हैं Elon Musk

महत्वपूर्ण बिंदु
  • US SEC द्वारा सभी spot Bitcoin ETF आवेदन को अप्रूवल प्रदान करने के बाद X के मालिक Elon Musk ने Ark Invest की CEO Cathie Wood के साथ X Spaces Event ऑर्गनाइज किया।
  • इस ट्विटर स्पेस में Elon Musk ने क्रिप्टोकरंसी को लेकर Cathie Wood द्वारा पूछे गए सवालों का खुलकर जवाब दिया। जहाँ उन्होंने BTC को एक्स का पार्ट बनाने की बात पर कहा कि उन्होंने अपने दैनिक जीवन में इस बारे में काफी कम सोचा।
  • X स्पेस में Elon Musk ने कहा कि Mars पर Bitcoin का उपयोग करना संभव हो सकता है, लेकिन इसमें भी ट्रांजेक्शन सेटलमेंट की स्पीड एक बड़ी चुनौतियां पैदा कर सकती है।
12-Jan-2024 By: Rohit Tripathi
Mars पर Bitcoin के उ

क्रिप्टो इंडस्ट्री की जीत पर Elon Musk ने ऑर्गनाइज किया था X स्पेस

10 जनवरी क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा दिन था, क्योंकि इस दिन सभी 11 spot Bitcoin ETF को SEC ने मंजूरी प्रदान की। क्रिप्टो इंडस्ट्री की इस जीत के बाद X के मालिक Elon Musk ने एक X Spaces Event (पूर्व में Twitter Spaces Event) ऑर्गनाइज किया था, जिसमें Ark Invest की CEO Cathie Wood शामिल हुई थी। इस इवेंट की ख़ास बात यह रही कि इस इवेंट में Musk ने क्रिप्टोकरंसी के बारे में खुलकर बात की। जहाँ Musk ने Cathie Wood के सवाल "क्या आप BTC को X का पार्ट बनाएँगे के जवाब में कहा कि वह अपने सोशल प्लेटफ़ॉर्म X पर BTC का उपयोग करने के विचार के लिए तैयार थे, लेकिन उन्होंने अपनी डेली लाइफ में Bitcoin के बारे में बहुत कम सोचा। Musk द्वारा दिया गया बयान यह साफ़ बताता है कि यही वो कारण है जिसके चलते उन्होंने BTC से दूरी बना ली हैं और अपना पूरा ध्यान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर लगा रहे हैं। 

Mars पर Bitcoin के उपयोग की बात कर रहे हैं Elon Musk 

जहाँ Wood के सवाल पर Elon Musk ने कहा कि वे डेली लाइफ में BTC के बारे में बहुत कम सोच रहे हैं, वहीँ उन्होंने इस स्पेस इवेंट में इस बात को स्वीकार किया कि Mars पर बिटकॉइन का उपयोग करना संभव हो सकता है। हालाँकि Musk ने ट्रांजेक्शन सेटलमेंट की स्पीड से जुडी चुनौतियों के बारे में चिंता जताई। उनका मानना है कि BTC ट्रांजेक्शन सेटलमेंट की स्पीड चुनौतियां पैदा कर सकती हैं। हालाँकि बाद में Bitcoin core developer, Matt Corallo के साथ सहमती व्यक्त करते हुए Musk ने कहा कि Bitcoin की स्लो ट्रांजेक्शन स्पीड की समस्या को localized Lightning Network के माध्यम से दूर किया जा सकता है। 

Coin Gabbar अपको पहले जानकारी दे चुका है कि Elon Musk की 2050 तक Mars पर कॉलोनी बनाने की योजना है। ऐसे में Mars पर करंसी के रूप में Bitcoin के उपयोग के बारे में विचार करना Musk की भविष्य की योजना को दर्शाता हैं। 

एनवायरमेंटल इश्यु के कारण Tesla में BTC का उपयोग बंद कर चुके हैं Musk  

बता दे कि Elon Musk 2021 में अपनी इलेक्ट्रिक कार कम्पनी Tesla में लेनदेन के रूप में Bitcoin को स्वीकार कर चुके थे। लेकिन Bitcoin Mining में खपत होने वाली ऊर्जा से एनवायरमेंट को होने वाले खतरे का हवाला देते हुए, कुछ ही महीनों बाद Tesla ने BTC पेमेंट को स्वीकार करना बंद कर दिया था। हालाँकि जब से Elon Musk ने X को एवरीथिंग ऐप बनाने की घोषणा की थी, तब से क्रिप्टो कम्यूनिटी इस बात की उम्मीद लगाए हुए हैं कि आने वाले समय में Elon Musk X पर Bitcoin या Dogecoin में पेमेंट स्वीकार कर सकते हैं। गौरतलब है कि शुरूआती दिनों में Musk Dogecoin के बड़े समर्थक रहे थे। 

यह भी पढ़िए : Cathie Wood का Elon Musk से सवाल, क्या BTC को बनाएंगे X का पार्ट

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`