सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Elon Musk ने किया Bitcoin Ordinals का समर्थन, कम्युनिटी में बढ़ा उत्साह

महत्वपूर्ण बिंदु
  • बिलेनियर इन्वेस्टर Elon Musk एक बार फिर कैमरे पर नॉन-फंजीबल टोकन (NFT) कलेक्शंस पर बात करते नजर आए है जिसमें उन्होंने NFT का मजाक बनाया है।
  • NFTs का मजाक उड़ाते हुए, Tesla CEO और अरबपति Elon Musk ने अनजाने में Bitcoin Ordinals के मामले पर प्रकाश डाला है।
  • Musk का मानना है कि NFT की तुलना में Bitcoin Ordinals ज्यादा बेहतर है। Bitcoin Ordinals सिर्फ JPEGs से कहीं अधिक हैं।
02-Nov-2023 By: Pankaj Gupta
Elon Musk ने किया Bi

Elon Musk एक बार फिर NFT का मजाक बनाते आए नजर 

बिलेनियर इन्वेस्टर Elon Musk एक बार फिर कैमरे पर नॉन-फंजीबल टोकन(NFT) कलेक्शंस पर बात करते नजर आए है जिसमें उन्होंने NFT का मजाक बनाया है। NFTs का मजाक उड़ाते हुए, Tesla CEO और अरबपति Elon Musk ने अनजाने में Bitcoin Ordinals के मामले पर प्रकाश डाला, जिसे Bitcoin NFTs के रूप में भी जाना जाता है। 1 नवंबर को, Elon Musk ने एक इंटरव्यू में नॉन-फंजीबल टोकन पर अपने विचारों और रुचि पर चर्चा की। उनके अनुसार, NFTs सिर्फ JPEG इमेज को ऑफ-ब्लॉक करने वाले URL हैं। इसका कारण यह है कि ERC-721 स्टैण्डर्ड कई NFTs के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला स्टैण्डर्ड है। यह एक डिजिटल सर्टिफिकेट या पॉइंटर स्टैण्डर्ड है। 

हालाँकि यह पहली बार नहीं है जब Elon Musk ने NFTs का मजाक बनाया है इसे पहले दिसंबर 2021 में भी वह एक मीम के जरिये इसका मजाक बना चुके है। Musk का मानना है कि NFT की तुलना में Bitcoin Ordinals ज्यादा बेहतर है। Bitcoin Ordinals सिर्फ JPEGs से कहीं अधिक हैं। Bitcoin और Ordinals समर्थक भी Musk के विचार से सहमत नजर आ रहे है, कई समर्थकों ने भी कई सुझवा दे कर यह साबित किया है कि Ordinals, Ethereum और अन्य चेन्स पर पारंपरिक NFTs से बेहतर है। 

Elon Musk अपने विचारो से क्रिप्टो कम्युनिटी में सनसनी बनाते रहते है। जो क्रिप्टो कम्युनिटी में बड़े बदलाव का कारण बनता है। इसी के चलते अब Musk के Bitcoin Ordinals के समर्थन को देखते हुए, कम्युनिटी में Bitcoin Ordinals एडॉप्शन को लेकर बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। 

जानिए आखिर क्या होता है Bitcoin Ordinals

Bitcoin Ordinals ने इस साल की शुरुआत में नॉन-फंजीबल टोकन मार्केट में कदम रखा था, जब एक प्रसिद्ध Bitcoin डेवलपर Casey Rodarmor ने प्रमुख क्रिप्टो एसेट Bitcoin के निर्माता, Satoshi Nakamoto की Ordinal थ्योरी का उपयोग करके डिजिटल कलेक्टिबल्स को बनाया था। Bitcoin की बेजोड़ सुरक्षा और लचीलेपन का उपयोग करते हुए, Bitcoin Ordinals Satoshi पर सीधे डेटा लिखने की सुविधा देते है। जो डेटा Ordinals प्रोटोकॉल का उपयोग करके एन्क्रिप्ट किया गया है और Bitcoin पर स्टोर किया गया है, साथ ही इसे बदला नहीं जा सकता है। 

यह भी पढ़िए : FTX और Alameda पका रहे हैं नई खिचड़ी, Crypto एक्सचेंजों को भेजे $13M

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`