सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

ERC-404 क्रेज के कारण Ethereum गैस फीस 8 महीने के हाई पर पहुंची

महत्वपूर्ण बिंदु
  • ERC-404 नाम के एक नए एक्सपेरिमेंटल टोकन स्टैण्डर्ड में रुचि बढ़ने के कारण Ethereum नेटवर्क गैस फीस आठ महीने के हाई पर पहुंच गई हैं।
  • यह 377 gwei के हाई लेवल तक पहुंच गईं, जो 12 मई, 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है।
  • ERC-404 Ethereum में एक एक्सपेरिमेंटल टोकन स्टैण्डर्ड हैं, जो ERC-20 (फंजिबल टोकन) और ERC-721 (नॉन-फंजीबल टोकन) की कार्यक्षमता को जोड़ता है।
12-Feb-2024 By: Shailja Joshi
ERC-404 क्रेज के कार

एक्सपेरिमेंटल टोकन स्टैण्डर्ड में रुचि बढ़ने के कारण बढ़ी गैस फीस

ERC-404 नाम के एक नए एक्सपेरिमेंटल टोकन स्टैण्डर्ड में रुचि बढ़ने के कारण Ethereum नेटवर्क गैस फीस आठ महीने के हाई पर पहुंच गई हैं। Ethereum नेटवर्क गैस फीस बढ़कर 70 gwei के एवरेज पर पहुंच गई है, जो एक सामान्य ट्रांज़ैक्शन में $60 के बराबर है। इसके साथ ही यह 377 gwei के हाई लेवल तक पहुंच गईं, जो 12 मई, 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है। गैस फीस में वृद्धि के पीछे का मुख्य कारण ERC-404 टोकन स्टैण्डर्ड की बढ़ी हुई लोकप्रियता को माना जा रहा है। ERC-404 की लोकप्रियता की शुरुवात 5 फरवरी को शुरू हुई थी, जब Pandora नामक एक प्रोजेक्ट ने एक्सपेरिमेंटल स्टैण्डर्ड लॉन्च किया था। तब से इसमें 6,100% से अधिक की वृद्धि हुई है और इसकी मात्रा $474 मिलियन से अधिक हो गई है।

क्या है ERC-404 टोकन स्टैण्डर्ड

ERC-404 Ethereum में एक एक्सपेरिमेंटल टोकन स्टैण्डर्ड हैं, जो ERC-20 (फंजिबल टोकन) और ERC-721 (नॉन-फंजीबल टोकन) की कार्यक्षमता को जोड़ता है। यह एक सेमि-फंजिबल टोकन है जो फंजिबल और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की सुविधाओं को एक साथ पेश करता है। ERC-404 प्रोटोकॉल Pandora Team ने बनाया है। हालाँकि ERC-404 एक्सपेरिमेंटल और अनऑफिशियल टोकन स्टैण्डर्ड है। इसका मतलब है कि अभी इसे Ethereum Improvement Proposal (EIP) में समीक्षा के लिए प्रस्तुत नहीं किया गया है। लेकिन इसकी सुविधाओं के कारण यह लोकप्रिय हो रहा है।

ERC-404 के क्रेज के बीच Ethereum गैस फीस में वृद्धि नए टोकन स्टैंडर्ड्स की बढ़ती मांग और Ethereum नेटवर्क पर स्केलेबिलिटी और गैस ऑप्टिमाइजेशन से जुड़ी चुनौतियों को दर्शाती है। जैसे-जैसे डेवलपर्स नए सॉल्यूशन तलाशेंगे, इसके साथ ही गैस कॉस्ट्स का यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाने और डिसेंट्रलाइस्ड एप्लीकेशन (DApps) एवं ब्लॉकचेन-बेस्ड एसेट्स के एडॉप्शन के लिए मुख्य फोकस बना रहेगा। 

हालाँकि Ethereum नेटवर्क की चुनौतियों से निपटने के लिए Ethereum के सह-संस्थापक Vitalik Buterin ने Ethereum ब्लॉकचेन के लिए अपडेट 2024 रोडमैप पेश किया है, जो इसके विकास के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालता है। Ethereum का रोडमैप स्केलेबिलिटी, सिक्योरिटी और डिसेंट्रलाइजेशन की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। 

यह भी पढ़िए : साल 2024 में 3000 डॉलर के आंकड़े को पार करेगा Ethereum

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`