सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

एक यूरोपीय नियामक के अनुसार, बढ़ता इन्फ्लेशन निवेशकों को क्रिप्टोकरेंसी की ओर ले जा सकता है

01-Jun-2022 By: Mukta Agarwal
एक यूरोपीय नियामक के


एक यूरोपीय नियामक के अनुसार, बढ़ता इन्फ्लेशन निवेशकों को क्रिप्टोकरेंसी की ओर ले जा सकता है

यूरोप के टॉप सिक्योरिटी रेगुलेटर के अनुसार, बढ़ता इन्फ्लेशन व्यापारियों को क्रिप्टोकरेंसी के लिए प्रेरित कर सकता है। नियामक ने इस बात पर जोर दिया है कि क्रिप्टो पर यूरोपीय संघ के प्रत्येक देश का दृष्टिकोण "असंतुलित" है और पूरे यूरोप में एक समान रेगुलेटरी सिस्टम होने की बात कही है।

स्रोत के अनुसार, यूरोपियन सेक्युरिटीज़ एंड मार्किट ऑथॉरिटीज़ (ESMA) के मुख्य सिक्योरिटी मार्किट रेगुलेटर, ने चेतावनी दी है कि बढ़ता इन्फ्लेशन इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स को क्रिप्टोकरेंसी के लिए आकर्षित कर सकता है।

नियामक ने यह भी अनुरोध किया है कि क्रिप्टो इंडस्ट्री एक फॉर्मल लेजिस्लेटिव फ्रेमवर्क द्वारा शासित हो जो सभी यूरोपीय संघ के देशों पर लागू होगा।  

पिछले हफ्ते एक इंटरव्यू में, ESMA Chair Verena Ross ने कहा: "इन्फ्लेशन के बढ़ने के साथ, निवेशक हाई रिटर्न देने वाले एसेट्स की तलाश करेंगे, जो हायर रिस्क का कारण बन सकता है।"

कई निवेशक, विशेष रूप से प्रसिद्ध Hedge Fund मैनेजर Paul Tudor Jones, का मानना है कि बिटकॉइन एक बहुत अच्छा इन्फ्लेशन बैरियर है। दूसरी ओर, डिजिटल संपत्ति बेहद अनप्रेडिक्टेबल है, जो पिछले 30 दिनों में 26% गिर गई है। इस महीने कुल मिलाकर क्रिप्टो मार्केट को लगभग 500 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

वर्तमान में, प्रत्येक यूरोपीय यूनियन का देश स्थानीय कानूनों के आधार पर अपने स्वयं के क्रिप्टो नियम स्थापित कर रहा है। क्रिप्टो इंडस्ट्री में एक नीव की कमी है। क्योंकि इस प्रकार के व्यवसायों के लिए वर्तमान में कोई यूरोपीय संघ नियामक ढांचा नहीं है, ESMA अध्यक्ष के अनुसार, राष्ट्रीय नियामक उनके साथ कैसे व्यवहार करते हैं और उनका न्याय कैसे करते हैं, इसमें असंतुलन है।

The Markets in Crypto Assets (MiCA) बिल पर वर्तमान में यूरोपीय संसद और यूरोपीय परिषद द्वारा बहस की जा रही है। अधिनियम, जो 2020 में लागु हुआ, उसने यूरोपीय संघ में क्रिप्टो-एसेट मार्केट के विकास के लिए एक कानूनी आधार स्थापित किया है।


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`