सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Eurovision Song Contest 2022 के विजेता यूक्रेन चैरिटी के लिए NFT की नीलामी करेंगे

27-May-2022 By: Mukta Agarwal
Eurovision Song Cont

Eurovision Song Contest 2022 के विजेता यूक्रेन चैरिटी के लिए NFT की नीलामी करेंगे


Eurovision Song Contest 2022 के विनर, Kalush Orchestra, चैरिटी के लिए एक NFT की नीलामी कर रहे हैं। नीलामी 25 मई को मेटाहिस्ट्री - ओफिशिअल यूक्रेनियन चैरिटेबल NFT संग्रहालय पर शुरू हुई - और केवल 28 तारीख तक चलेगी। क्रिप्टोकरेंसी और फिएट करेंसी (मोनोबैंक के माध्यम से) दोनों में बोलियां स्वीकार की जाएंगी, इस तरह इसके लिए एक अच्छी प्रतिस्पर्धा पैदा होगी कि किस प्रकार की मुद्रा सबसे अधिक डोनेशन ला सकती है।   

यूरोविज़न सॉन्ग कॉन्टेस्ट 2022, 14 मई को Italy के Turin में हुआ था। इस कार्यक्रम में 34 measured markets में 161 मिलियन टेलीविजन दर्शक थे, और इसके अलावा 18 मिलियन दर्शकों ने YouTube और TikTok पर भी प्रतियोगिता को ऑनलाइन देखा। Song: Stefania विजेता रहा, जिसे Kalush Orchestra द्वारा प्रस्तुत किया गया था। अब बैंड Eurovision Glass माइक्रोफोन ट्रॉफी के एक NFT की नीलामी कर रहा है जिसे यूक्रेन की मदद के लिए दान एकत्र करने के लिए किया जा रहा है।

क्रिप्टोकरेंसी के साथ NFT खरीदकर, एक लकी विनर, एक माइक्रोफ़ोन और Kalush Orchestra की विशेषता वाली यूनीक डिजिटल NFT फ़ाइल प्राप्त करेगा, Kalush Orchestra के सदस्यों के साथ एक विशेष बैठक और डिनर, साथ ही, Crystal Microphone प्राप्त करने का अवसर, जब तक कि बोली फ़िएट मुद्रा बोली से अधिक हो।

रैफ़ल इनिशिएटिव को मिनिस्ट्री ऑफ़ कल्चर एंड इनफार्मेशन पॉलिसी, मिनिस्ट्री ऑफ़ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ़ यूक्रेन और युरोपियन ब्राडकास्टिंग यूनियन (EBU) द्वारा सपोर्ट किया जा रहा है, जो इंटरनेशनल यूरोविज़न सॉन्ग कांटेस्ट को ऑर्गनाइज़ करने वाले प्रसारकों का संघ है। जुटाया गया सारा पैसा Serhiy Prytula के CO चैरिटेबल फाउंडेशन को जाएगा।

लोकप्रिय यूरोपीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में चालीस देशों ने भाग लिया, जिसमें रूस को इस वर्ष यूरोविज़न से बाहर रखा गया। यूक्रेनी गाना एक बड़े अंतर से जीता, और पहला ऐसा गाना था जो पूरी तरह से यूक्रेनी भाषा में लिखा गया था। जैसा की ये माना जाता है कि इसके लिए वोटर्स ने न केवल Kalush Orchestra के गाने का समर्थन किया, बल्कि सामान्य रूप से देश के संघर्षों का भी समर्थन किया।

यूक्रेनी लोगों और यहां तक कि वहा की सरकार ने भी क्रिप्टो डोनेशन और NFT को एक साधन के रूप में धन जुटाने के लिए अपनाया है, जिसकी उम्मीद पिछले तीन महीनों की घटनाओं से पहले किसी ने नहीं की थी। एनालिटिकल ग्रुप Crystal के अनुसार, युद्ध के दौरान यूक्रेन के लिए क्रिप्टो डोनेशन इतिहास में सबसे बड़ा था। 12 मई, 2022 तक, इसकी राशि 82 मिलियन डॉलर से अधिक हो गयी थी। इसे ध्यान में रखते हुए, यह आश्चर्य की बात नहीं है कि यूरोप में NFT ट्रॉफी "क्रिस्टल माइक्रोफोन" की Minting करने का पहला यूक्रेनी प्रयास है।


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`