सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

हैकर्स के लिए एक्सचेंज चुन रहे है बग बाउंटी, HTX ने दिए 250 Ether

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टो स्पेस में बग बाउंटी कमाई का एक नया साधन बना गया है। हाल ही में HTX ने सितंबर में हैकर द्वारा चुराए गए फंड के लिए 250 Ether का इनाम दिया है।
  • Mixin Network ने भी फंड लौटाने पर $20 मिलियन की बग बाउंटी देने की पेशकश की थी।
  • इन घटनाओं से पता चलता है कि एक्सचेंज हैक से उबरने के लिए मुकदमों के अलावा अन्य विकल्प चुन रहे हैं।
09-Oct-2023 By: Shailja Joshi
हैकर्स के लिए एक्सचे

क्रिप्टो स्पेस में बग बाउंटी बनी कमाई का एक नया साधन 

क्रिप्टो स्पेस में बग बाउंटी कमाई का एक नया साधन बना गया है। हाल ही में Huobi Global के क्रिप्टो एक्सचेंज HTX ने सितंबर के अंत में हैकर द्वारा चुराए गए फंड की वापसी की पुष्टि की थी और अब समस्या के हल होने पर 250 Ether का इनाम जारी किया है। दरअसल HTX के हॉट वॉलेट से 25 सितंबर को 5,000 ETH हैक कर लिए गये थे, जिसकी कीमत उस समय लगभग $8 मिलियन थी। हैक होने के तुरंत बाद, फर्म ने हैकर से संपर्क किया और उनकी पहचान जानने का दावा किया था। हैकर्स का पता लगने के बाद HTX ने लगभग $400,000 मूल्य का 5% इनाम में देने की पेशकश की और 2 अक्टूबर की समय सीमा से पहले 95% धनराशि लौटाने पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने की भी पेशकश की थी। Huobi के एडवाइज़र Justin Sun ने 7 अक्टूबर को घोषणा की कि हैकर ने चोरी की गई एसेट का बड़ा हिस्सा वापस करके सही विकल्प चुना है। चुराई गए फंड का अधिकांश हिस्सा वापस मिलने पर HTX ने 250 ETH इनाम का भुगतान किया है।

एक्सचेंज चुन रहे है बग बाउंटी का विकल्प

2023 की तीसरी तिमाही में बड़े पैमाने पर हैक हुए हैं। ब्लॉकचेन सुरक्षा प्लेटफॉर्म Immunefi की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई से सितंबर 2023 तक, 2022 की समान अवधि की तुलना में हमले की घटनाओं में 153% की वृद्धि हुई है। साथ ही 2023 की तीसरी तिमाही में क्रिप्टो और Web3 प्रोजेक्ट्स और फर्मों पर 76 हैक हुए हैं, जबकि 2022 की तीसरी तिमाही में 30 हैक हुए थे। हमलावरों द्वारा थर्ड पार्टी के क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर में सेंध लगाने के बाद डिसेंट्रलाइस्ड क्रॉस-चेन प्रोटोकॉल Mixin Network का भी लगभग 200 मिलियन डॉलर का एक्सप्लॉइट किया गया था। Mixin Network ने भी फंड लौटाने पर $20 मिलियन की बग बाउंटी देने की पेशकश की थी। हालाँकि, फंड वापस मिलने की संभावना कम दिखाई देती है। Mixin Network एक्सप्लॉइट के पीछे उत्तर कोरियाई हैकर्स Lazarus Group का हाथ बताया जा रहा है। 

इस घटनाओ से पता चलता है कि एक्सचेंज हैक से उबरने के लिए मुकदमों के अलावा अन्य विकल्प चुन रहे हैं। हालाँकि, ग्राहकों के फंड को खतरे में डालने से बचने के लिए हॉट वॉलेट ब्रीचेस को रोकना अनिवार्य है।

यह भी पढ़िए: Binance के मार्केट शेयर में लगातार गिरावट है जारी, स्थिति है ख़राब

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`