सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

वे मुख्य कारण जिनकी वजह से Bitcoin पहुँचा 57,000 डॉलर पार

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Bitcoin की कीमत $57,000 तक पहुंची, जिससे BTC ने अपने 2 साल का एक माइलस्टोन बनाया है।
  • MicroStrategy के सिग्निफिसेंट Bitcoin एक्वीजीशन और US में Bitcoin बेस्ड ETF की मंजूरी ने इस तेजी में मुख्य योगदान दिया है।
  • यहाँ Bitcoin शॉर्ट सेलर्स को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि BTC ने 24 घंटों में 10% से ज्यादा की वृद्धि की है।
27-Feb-2024 By: Rohit Tripathi
वे मुख्य कारण जिनकी

नबंवर 2022 के बाद लगभग 260 प्रतिशत बढ़ा Bitcoin

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो Bitcoin 24 घंटे में 10% बढ़कर $57,000 तक पहुँचने में कामयाब रही। BTC में यह उछाल पिछले 12 दिनों की नॉर्मल ट्रेडिंग के बाद में आया। बता दे कि बीते लंबे समय से Bitcoin $50,500 से $52,500 के दायरे में ट्रेडिंग कर रहा था। हालाँकि जब बुलिस मोमेंटम बना तो $BTC ने अपने सारे रेजिस्टेंस को तोड़ते हुए 10 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि की। इस वृद्धि से Bitcoin अपने 26 महीने के हाई पर पहुँचने में कामयाब रहा, जो क्रिप्टो मार्केट में एक स्ट्रांग ऑप्टिमाइसटिक मूड का संकेत देता है। ज्ञात हो कि 2022 में अपने निचले स्तर पर पहुँचने के बाद से अब तक Bitcoin 260% की वृद्धि दिखा चुका है। हालाँकि BTC की इस तेजी से शॉर्ट सेलर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा, जो पिछले 24 घंटों में 268 मिलियन डॉलर से अधिक तक पहुँच गया। गौरतलब है कि अकेले Bitcoin शॉर्ट्स में 158 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। 

Bitcoin की कीमत में बढ़ोतरी के यह थे मुख्य कारण 

  • BTC की कीमत में तेजी के पीछे कई कारण रहे, इनमें सबसे पहला कारण spot Bitcoin ETF को माना जा सकता है, जिसमें 3.3 बिलियन डॉलर से अधिक का हाई ट्रेडिंग वॉल्यूम है। जहाँ BlackRock $1.3 बिलियन ट्रांजेक्शन के साथ में सबसे आगे रहा है। इसके बाद $843.7 मिलियन के साथ Grayscale दूसरे और $587.3 मिलियन के साथ Fidelity तीसरे स्थान पर रहा। Ark Invest, Bitwise और Invesco ने भी इस ट्रेडिंग वॉल्यूम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके चलते क्रिप्टो मार्केट में एक पॉजिटिव इम्पेक्ट बना। 

  • Coin Gabbar की माने तो $BTC की कीमतों में वृद्धि Microstrategy द्वारा हाल ही में $51,813 के एवरेज प्राइस पर एडिशनल 3000 BTC को खरीदने के चलते देखी गई। जानकारी के अनुसार बीते दिन Microstrategy ने BTC में करीब $155.4 मिलियन का निवेश किया है। गौरतलब है कि Microstrategy के पास में कुल 193,000 BTC की होल्डिंग है। #Microstrategy द्वारा भारी मात्रा में BTC की खरीदी ने भी Bitcoin की इस तेजी में योगदान दिया है। 

  • BTC में तेजी के पीछे एक मुख्य वजह आने वाला Bitcoin Halving Event भी रहा है, जो कि अप्रैल में होने वाला है। इस इवेंट के बाद माइनर्स को मिलने वाले BTC रिवॉर्ड आधे हो जाएंगे। यानी पहले अगर माइनर्स को #Bitcoin ब्लॉक की माइनिंग पर एक Bitcoin रिवॉर्ड के रूप में मिलता था, तो वहीँ अब इस इवेंट के बाद वह आधा प्राप्त होगा। Halving Event के बाद BTC प्राप्त करना काफी कठिन हो जाएगा, जिससे BTC की कीमत में और भी ज्यादा वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

  • 2024 में अगली Federal Reserve Meeting में रेट कटौती की उम्मीद ने भी BTC की कीमत में तेजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के विश्लेषक इस संभावित दर में कमी को क्रिप्टो मार्केट में ट्रांजेक्शंस के लिए बढ़े हुए समर्थन के एक संकेत के रूप में देखते हैं।   

  • El Salvador जैसे छोटे देश में Bitcoin का समर्थन करने वाली पॉलिटिकल पार्टी की जीत और आने वाले US प्रेसिडेंट इलेक्शन में उम्मीदवारों का अपने चुनाव अभियान में Bitcoin का समर्थन करना, क्रिप्टो मार्केट में निवेश के लिए निवेशकों को आकर्षित कर रहा हैं, जो BTC की कीमतों में वृद्धि का कारण है। 

उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में Bitcoin की कीमतों में इसी तरह की तेजी जारी रहगी और यह नवंबर 2021 में बनाए गए $69,000 के अपने ऑल टाइम हाई को क्रॉस करते हुए $100,000 के नए हाई को बनाने में कामयाब होगा।

यह भी पढ़िए : इन देशों में Bitcoin बन सकता है लीगल टेंडर, कहां खड़ा है भारत

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`