सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

FBI की टॉप 10 भगोड़ो की सूचि में क्रिप्टो जगत की ‘Crypto Queen’ Ruja Ignatova भी शामिल

FBI की टॉप 10 भगोड़ो

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने एक नए पॉडकास्ट में वनकॉइन क्रिप्टोकरंसी घोटाले की सूचि में Onecoin क्रिप्टो एक्सचेंज व इसकी सह-संस्थापक Ruja Ignatova, उर्फ "Crypto Queen" को शामिल किया है।

Onecoin क्रिप्टो घोटाला दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो घोटालों में से एक था और Ignatova को हाल ही में एफबीआई की 10 सबसे बड़े भगोड़ों की सूची में शामिल किया है।

FBI ने पिछले हफ्ते "Inside the FBI" पॉडकास्ट एपिसोड प्रकाशित किया, जिसका शीर्षक था "Ten Most Wanted Fugitive Ruja Ignatova।" कुछ लोग इसको "Crypto Queen" के रूप में भी जानते है | Ignatova ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरंसी घोटालों में से एक, Onecoin की सह-स्थापना की थी।

एफबीआई पॉडकास्ट में ऑडियो रूप समाचार, क्राइम से जुड़े मामले और ब्यूरो के लोगों को हाइलाइट करता है। शो की होस्ट, FBI के Public Affairs के कार्यालय से Monica Grover ने बताया:

‘Inside the FBI’ के इस एपिसोड में, हम जानेंगे कि कैसे Ignatova  एक कंपनी के माध्यम से, जिसे कभी 'Bitcoin killer' के रूप में प्रचलित किया गया था, दुनिया को नहीं बदला ... बल्कि अरबों डॉलर के निवेश को लूटा।

Ignatova का नाम जून में FBI की सबसे बड़ी 10 भगोड़ों की सूची में जोड़ा गया था। लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी उसकी गिरफ्तारी की जानकारी देने वाले को $100,000 तक का इनाम दे रही है।

Onecoin के सह-संस्थापक भी यूरोप के सबसे वांटेड लोगों की सूची में हैं। यूरोपोल किसी भी प्रकार की जानकारी देने वाले को 5,000 यूरो (4 लाख रूपये) तक का इनाम दे रहा है जिससे Ignatova की गिरफ्तारी हो सकती है।

"12 अक्टूबर, 2017 को, Ignatova पर Onecoin के द्वारा धोखाधड़ी करने काआरोप लगाया गया था, और उसकी गिरफ्तारी के लिए एक  वारंट जारी किया गया था," ग्रोवर ने सात मिनट के पॉडकास्ट में बताया:

जांचकर्ताओं का मानना है कि हो सकता है कि उसे पता चल गया हो कि उसके पर जांच चल रही है। उसने 25 अक्टूबर, 2017 को Sofia, Bulgaria से Athens, Greece की यात्रा की और इस यात्रा के बाद से उसे नहीं देखा गया है।

ग्रीक पुलिस को कथित तौर पर जुलाई में Ignatova के ठिकाने के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी।

“वर्तमान में उसकी आयु 42 वर्ष है और उसकी भूरी आँखें है और गहरे भूरे से बाल हैं। हालांकि, जांचकर्ताओं का मानना है कि वह अपनी शारीरिक बनावट बदल सकती है," जैसा की ग्रोवर ने उसकी कद-काठी को विस्तार से बताया। "इग्नाटोवा अंग्रेजी, जर्मन और बल्गेरियाई भाषा अच्छे से बोलती है। वह एक फ़र्ज़ी पासपोर्ट पर यात्रा कर रही हो सकती है और बुल्गारिया, जर्मनी, रूस, ग्रीस और संयुक्त अरब अमीरात में उसके संबंध हैं। वह एक रॉयल जीवन शैली के लिए भी जानी जाती है। ”

पॉडकास्ट का समापन पर ग्रोवर ने कहा Ignatova के बारे में जानकारी रखने वाले कोई भी व्यक्ति अपने स्थानीय एफबीआई कार्यालय या निकटतम अमेरिकी दूतावास से संपर्क कर के जानकारी दे सकता है। टिप्स को गुमनाम रूप से ऑनलाइन भी पोस्ट किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : एथेरेयम मर्ज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`