सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

FTX के पूर्व CEO के घर पर FBI की छापेमारी

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Ryan Salame, FTX के पूर्व CEO Sam Bankman-Fried के करीबी सलाहकार थे और उन्हें Alameda Research के माध्यम से संदिग्ध ऋण और भुगतान प्राप्त हुए थे।
  • Ryan Salame ने 2022 के चुनाव में रिपब्लिकन अभियानों के लिए $23 मिलियन से अधिक का दान दिया था।
28-Apr-2023 By: Ashish Sarswat
FTX के पूर्व CEO के

FTX की Bahamian स्थित सहायक कंपनी FTX Digital Markets के पूर्व CEO Ryan Salame के $4 मिलियन के घर पर 27 अप्रैल को फ़ेडरल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन (FBI) ने छानबीन की है, लेकिन इस छानबीन के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है।

Ryan Salame, FTX के पूर्व CEO Sam Bankman-Fried के करीबी सलाहकार थे और उन्हें Alameda Research के माध्यम से संदिग्ध ऋण और भुगतान प्राप्त हुए थे, जिसमें वह शीर्ष अधिकारियों में से एक थे। Ryan Salame को मुआवजे के रूप में $87 मिलियन प्राप्त हुए, जिससे वह भुगतानों के चौथे सबसे बड़े प्राप्तकर्ता बन गये।

FTX के नए प्रबंधन जो बैंकरप्सी एक्सपर्ट John Ray III के नेतृत्व में हैं, प्राप्तकर्ताओं और उनके बाद के ट्रांसफ़र्स के खिलाफ कार्यवाही करने वाले अधिकारों की जाँच कर रहे हैं। कंपनी पूर्व कार्यकारी अधिकारियों से फंड को वापस पाने के विभिन्न तरीकों का मूल्यांकन कर रही है। 

14 दिसंबर, 2022 के अदालती फाइलिंग से पता चला कि Ryan Salame अधिकारियों की जांच में सहायता करने वाले पहले कार्यकारी थे। उन्होंने 9 नवंबर को Bahamas के सिक्योरिटी कमीशन को बताया कि FTX फाइनेंसियल घाटे को कवर करने के लिए Alameda Research को कस्टमर फंड भेज रहा है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि केवल Sam Bankman-Fried, Wang, और Singh के पास क्लाइंट एसेट्स को Alameda Research में भेजने का एक्सेस था।

आपको बता दे कि, FTX की Bahamian स्थित सहायक कंपनी FTX Digital Markets के पूर्व CEO Ryan Salame ने 2022 के चुनाव में रिपब्लिकन अभियानों के लिए $23 मिलियन से अधिक का दान दिया, जिससे वह गवर्नमेंट डोनेशन ट्रैकिंग सर्विस Open Secrets, के अनुसार लीडिंग पॉलिटिकल डोनर में से एक बन गए।

यह भी पढ़े: California के County में ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल वॉलेट को मिली मंजूरी

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`