सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

FIFA विश्व कप 2022 में Web3 खेल और डिजिटल दुनिया को साथ

  • OKX और Binance जैसे क्रिप्टो एक्सचेंजों का उद्देश्य खेल और आभासी दुनिया के बीच इस अंतर को ख़त्म करना है। 

  • रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टो करंसी कंपनियों ने पिछले 18 महीनों में स्पोर्ट्स मार्केटिंग के लिए $2.4 बिलियन से अधिक का निवेश किया है।


09-Nov-2022 By: Mukta Agarwal
FIFA विश्व कप 2022 म

फुटबॉल विश्व कप 2022 जैसे पारंपरिक खेल 

आयोजन को Web3 एक नए स्तर तक ले जाएगा। 

OKX और Binance जैसे क्रिप्टो एक्सचेंजों का उद्देश्य खेल और आभासी दुनिया के बीच इस अंतर को ख़त्म करना है। विश्व कप 2022 के मेजबान कतर ने दुनिया भर से लगभग 1.5 मिलियन मेहमानों के स्वागत के लिए लगभग 220 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं।

इसके अलावा, ब्लॉकचेन और web3  ने इस आयोजन को एक विशेष स्पर्श दिया है। जहां इंटरेक्टिव गेम, प्रशंसक समुदायों, कलेक्टिबल्स और बहुत कुछ होगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टो करंसी कंपनियों ने पिछले 18 महीनों में स्पोर्ट्स मार्केटिंग के लिए $2.4 बिलियन से अधिक का निवेश किया है। जैसे-जैसे 2022 फीफा विश्व कप करीब आ रहा है, NFT और web3 निश्चित रूप से इस आयोजन से लाभ कमाने का प्रयास कर रही है। इस बार, OKX और Binance जैसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजप्रशंसकों के लिए आयोजन में भाग लेना पहले से कहीं अधिक आसान बना रहे हैं।

8 नवंबर को, क्रिप्टो एक्सचेंज, OKX ने आगामी फुटबॉल इवेंट में अपना OKX फुटबॉल फेस्टिवल लॉन्च किया। इस आयोजन में टोकन, लिमिटेड एडिशन NFT और विशेष अनुभवों में $ 3 मिलियन से अधिक की पुरस्कार राशि शामिल है। OKX फुटबॉल फेस्टिवल में NFT फुटबॉल कप, 2022 OKX फुटबॉल कप ट्रेडिंग प्रतियोगिता और अर्न सुपर हैट्रिक फैन टोकन स्टेकिंग सीरीज़ शामिल हैं।

इसके आलावा, सबसे बड़े क्रिप्टो करंसी एक्सचेंज, Binance ने भी आयोजन से पहले जरुरी कदम उठाए है। इसने अपने फैन टोकन इंडेक्स के लिए स्थायी कॉन्ट्रैक्ट्स शुरू किया है। इसके अलावा, पेमेंट गेटवे, Visa ने Crypto.com के साथ साझेदारी में पांच सॉकर-थीम वाले NFT जारी किए है। 

यह भी पढ़े :  क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmetro विस्तार के लिए लाएगा फंडिंग राउंड

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`