सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

डिजीटल एसेट वापस करने के टारगेट में जुटे FTX और Alameda Research

महत्वपूर्ण बिंदु
  • FTX और Alameda Research ने जनवरी 2024 में कई क्रिप्टो एक्सचेंजों को डिजीटल एसेट ट्रांसफर की है।
  • फरवरी 2024 की शुरुआत में दोनों ऑर्गनाइजेशन ने कम से कम 7 मिलियन डॉलर ट्रांसफर किए हैं।
  • नवंबर 2023 में भी FTX और Alameda Research से जुड़े क्रिप्टो वॉलेट ने फंड ट्रांसफर किया था।
06-Feb-2024 By: Deeksha
डिजीटल एसेट वापस करन

कस्टमर्स को पूरा पेमेंट करने की FTX और Alameda Research की प्लानिंग

बैंकरप्ट Crypto एक्सचेंज FTX और उसकी सिस्टर ट्रेडिंग फंड Alameda Research से जुड़े क्रिप्टो वॉलेट ने जनवरी 2024 में कई क्रिप्टो एक्सचेंजों को लगभग 38.8 मिलियन डॉलर से अधिक की डिजीटल एसेट ट्रांसफर की है, जो कि 37 दिनों के डेटा को दर्शाता है। ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म से मिली रिपोर्ट के अनुसार, FTX और Alameda Research दोनों से जुड़े वॉलेट ने फरवरी 2024 की शुरुआत में कम से कम 7 मिलियन डॉलर ट्रांसफर किए हैं। एक्सचेंज के रिस्ट्रक्चरिंग एफर्ट और अपने कस्टमर्स को पूरा पेमेंट करने की प्लानिंग के बीच इस ट्रांसफर की एक्टिविटीज को शुरू किया गया है। 

31 जनवरी 2024 को FTX ने अमेरिकी कोर्ट की हियरिंग में कहा था कि रिस्ट्रक्चरिंग प्लानिंग में एक्सचेंज को फिर से लॉन्च करना शामिल नहीं हैं, बल्कि अपने कस्टमर्स को पूरा पेमेंट करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसी बीच FTX के अटॉर्नी Andy Dietderich ने कहा था कि FTX का लक्ष्य कस्टमर्स के पेमेंट को रिटर्न करना है, लेकिन यह किसी प्रकार की गारंटी को नहीं दर्शाता है। 

साल 2023 में FTX और Alameda Research ने किए थे फंड ट्रांसफर

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि FTX और Alameda Research ने फंड को ट्रांसफर किया है। नवंबर 2023 में भी FTX और Alameda Research से जुड़े क्रिप्टो वॉलेट ने फंड ट्रांसफर किया था। इन दोनों ने 1 नवंबर 2023 की शुरूआत में कई क्रिप्टो एक्सचेंजों को अलग-अलग Altcoins में 13 मिलियन डॉलर से अधिक ट्रांसफर किए थे। वहीं इससे पहले 24 से 25 अक्टूबर 2023 के बीच बैंकरप्ट Crypto एक्सचेंज और Alameda Research ने अपने वॉलेट द्वारा 5 घंटों में डिपॉजिट अकाउंट्स का ट्रांजेक्शन करने के लिए 10 मिलियन डॉलर से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी को ट्रांसफर किया था। ऐसा करने के पीछे इन दोनों ऑर्गनाइजेशन का लक्ष्य FTX और FTX.US के कस्टमर्स को 2024 की तीसरी तिमाही तक 90% से अधिक की एसेट वापस करना था। इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ते हुए यह दोनों ऑर्गनाइजेशन डिजीटल एसेट ट्रांसपर करने की एक्टिविटीज पर अपना पूरा फोकस दिखा रहे हैं। 

यह भी पढ़े : FTX के चलते, Super Bowl LVIII में नही दिखेंगे Crypto Ads

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`