सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

FTX के पतन के कारण BlockFi ने निकासी रोकी

  • FTX और इसके अंतर्राष्ट्रीय समकक्ष भी गतिविधि को सीमित कर रहे हैं और कुछ निकासी को रोक रहे हैं। 

  •  यह स्थिति नियामक मुद्दों के साथ-साथ स्पष्ट वित्तीय कमी के कारण है।


11-Nov-2022 By: Mukta Agarwal
FTX के पतन के कारण B

क्रिप्टोकरंसी लेंडिंग प्लेटफॉर्म BlockFi ने घोषणा की है कि FTX के पतन के कारण  यह सेवाओं का संचालन बंद कर देगा।

10 नवंबर को, कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक अपडेट पोस्ट किया जिसमें यह संकेत दिया गया कि वह सेवाओं को रोक देगी। कंपनी ने कहा कि वह प्लेटफॉर्म गतिविधि को प्रतिबंधित करेगी और ग्राहक निकासी को रोक देगी। इसके अतिरिक्त, इसने उपयोगकर्ताओं से अपने वॉलेट में पैसे न जोड़ने का आग्रह किया है।

पिछले कई दिनों में, यह स्पष्ट हो गया है कि Alameda Research की होल्डिंग्स का एक बड़ा हिस्सा पारंपरिक संपत्ति के बजाय FTX के FTT कॉइन से जुड़ा है। जिस कारण FTX पर एक विवाद चल रहा है। फंड प्राप्त करने और आगे के नुकसान से बचाने के लिए, FTX ने Binance के साथ एक अधिग्रहण का समझौता किया था  जो बाद में विफल हो गया। BlockFi ने इन घटनाओं को अपनी सेवाओं को रोकने का कारण बताया है। 

उसने कहा , "FTX.com, FTX US, और Alameda Research की स्थिति की स्पष्टता की कमी को देखते हुए, हम व्यवसाय संचालित करने में सक्षम नहीं है। " हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि FTX में BlockFi की वित्तीय हिस्सेदारी है या नहीं।

इस हफ्ते की शुरुआत में, BlockFi के COO और सह-संस्थापक Flori Marquez ने कहा था कि कंपनी ने FTX के बजाय FTX US से $400 मिलियन का ऋण लिया था।

FTX और इसके अंतर्राष्ट्रीय समकक्ष भी गतिविधि को सीमित कर रहे हैं और कुछ निकासी को रोक रहे हैं। यह स्थिति नियामक मुद्दों के साथ-साथ स्पष्ट वित्तीय कमी के कारण है।

यह भी पढ़े : मिस्र की फिनटेक Moneyfellows ने सीरीज B फंडिंग राउंड में $31 मिलियन जुटाए

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`