सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

G20 बैठक में क्रिप्टो करंसी रेगुलेशन पर की जाएगी चर्चा : वित्त मंत्रालय

  • भारत के आर्थिक मामलों के सचिव Ajay Seth ने बजट के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत सरकार वर्ष 2023 में क्रिप्टो से सम्बंधित नीतिगत उपाय शुरू करने की योजना बना रही है। 

  • भारत की वित्त मंत्री का कहना है कि वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की आगामी G20 बैठक में क्रिप्टोकरंसी विनियमन पर चर्चा की जाएगी।

06-Feb-2023 By: Pankaj Gupta
G20 बैठक में क्रिप्ट

Ajay Seth के अनुसार भारत में वर्ष 2023 में क्रिप्टो से सम्बंधित उपाय 

किए जा सकते हैं। इस दिशा में आगामी G20 बैठक में क्रिप्टो करंसी विनियमन पर पर चर्चा भी की जाएगी। 

भारत के आर्थिक मामलों के सचिव Ajay Seth ने क्रिप्टो करंसी से जुड़ा एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत इस साल क्रिप्टो सम्बंधित उपायों पर कार्य करने की योजना बना रहा है। Ajay Seth ने यह बात बजट के बाद हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कही। Ajay Seth ने आगे कहा कि वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की आगामी G20 बैठक में क्रिप्टो करंसी विनियमन पर चर्चा की जाएगी। 

स्थानीय मिडिया में आर्थिक मामलों के सचिव के हवाले से कहा गया कि Blockchain और अन्य क्रिप्टो संपत्तियों की तकनीक का उपयोग किया जा सकता है लेकिन वित्तीय क्षेत्र में इसके उपयोग में कई जोखिम भी हो सकते हैं। ऐसे में इससे सम्बंधित उपाय करने की आवश्यकता है, इसी लिए भारत सरकार की योजना है कि वर्ष 2023 में क्रिप्टो से सम्बंधित नीतिगत उपाय शुरू किये जाए। 

भारत G20 देशों के साथ क्रिप्टो कानून पर करेगा चर्चा 

हाल ही में एक न्यूज़ चैनल को दिए गए अपने साक्षात्कार में भारतीय Finance Minister Nirmala Sitharaman ने कहा कि वह आगामी G20 बैठक में क्रिप्टो संपत्ति को रेगुलेट करने के लिए एक वैश्विक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) विकसित करने पर ध्यान दे रही है। साथ ही में भारत यह कोशिश कर इस बैठक में Virtual Currency के रेगुलेशन पर नीतिगत सहमति बनाई जा सके। 

आपको बता दे कि भारत की अध्यक्षता में, G20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की पहली बैठक 24-25 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली है।

यह भी पढ़े : रूस के Sberbank की योजना, जल्द लॉन्च करेंगे Ethereum पर DeFi प्लेटफॉर्म

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`