सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Google Bard इन नए फीचर्स के साथ अपने AI गेम में बढ़ रहा है आगे

महत्वपूर्ण बिंदु
  • यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Google लॉन्च के बाद से Bard में नई सुविधाएँ जोड़ रहा है।
  • जल्द ही Bard अरबी, चीनी और स्पेनिश सहित 40 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध होगा।
  • Bard जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन की अनुमति के बाद आखिरकार EU तक पहुंच गया है।
15-Jul-2023 By: Shailja Joshi
Google Bard इन नए फी

Google ने अब Bard में नए फीचर्स जोड़े

यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Google लॉन्च के बाद से Bard में नई सुविधाएँ जोड़ रहा है। अपने नए अपडेट में Google ने बड़े पैमाने पर Bard की भाषा और विभिन्न देशो में एक्सेसिबिलिटी का विस्तार किया है और कई नई सुविधाएँ भी जोड़ीं है। 

Google Bard के नए फीचर्स

Google ने अब Bard में नए फीचर्स भी जोड़े हैं, जो दुनिया भर में लागू होंगे। जल्द ही Bard अरबी, चीनी और स्पेनिश सहित 40 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध होगा। यह  लैंग्वेज अवेलेबिलिटी Bard को उसके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी ChatGPT पर एक बड़ा लाभ देगी, जो केवल अंग्रेजी में उपलब्ध है। यह भाषा का विस्तार स्पोकन रिस्पांस पर भी लागू होगा। स्पोकन रिस्पांस यूज़र्स को पढ़ने की सुविधा देने के साथ ही 40 से अधिक भाषाओं में Bard के रिस्पांस को सुनने की अनुमति भी देगा। यह सुविधा यूज़र को किसी वाक्य का सही उच्चारण सुनने या कविता या स्क्रिप्ट सुनने में भी मदद करेगी। यूज़र अब चैटबॉट के रिस्पांस को विभिन्न टोन और स्टाइल में पर्सनलइस्ड कर सकते हैं। इसमें सिंपल, लॉन्ग, शार्ट, प्रोफेशनल और कैज़ुअल जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।

Python कोड-एक्सपोर्टिंग ऑप्शन के साथ Bard पर चैट रिस्पांस को एक्सपोर्ट करना अब और भी आसान होगा। यूज़र अपने कोड को Replit के साथ-साथ Google Colab पर भी एक्सपोर्ट कर सकेंगे। साथ ही किसी भी कन्वर्सेशन को साझा करने के लिए लिंक एक्सपोर्ट ऑप्शन भी अब उपलब्ध होगा। यूज़र को बातचीत को दोबारा देखने की सुविधा देने के लिए Bard अब यूज़र्स को साइडबार में बातचीत को पिन करने और उसका नाम बदलने का ऑप्शन भी देगा।  

Bard का विस्तार 

Bard की पहुंच को और अधिक बढ़ाने के लिए यह अब Brazil और पूरे Europe सहित और अधिक देशों में उपलब्ध होगा। Google ने 13 जुलाई को कहा कि Bard चैटबॉट अब Brazil और European Union के यूज़र्स लिए उपलब्ध है। टेक कंपनी ने EU रेगुलेटरी बाधाओं को पार करने के बाद यह लॉन्च किया है। Bard को इस साल की शुरुआत में लगभग 180 देशों में लॉन्च किया गया था और अब यह जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन की अनुमति के बाद आखिरकार EU तक पहुंच गया है। March में US और UK में लॉन्च के बाद से यह उत्पाद का सबसे बड़ा विस्तार है। 

यह भी पढ़िए : दिन पर दिन बढ़ती जा रही है Sam Bankman-Fried की मनमानी

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`