सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Elon Musk ने की Grok का नया वर्जन Grok-1.5 लॉन्च करने की घोषणा

महत्वपूर्ण बिंदु
  • X.ai ने अपने AI मॉडल Grok का अपडेट वर्जन Grok-1.5 मॉडल पेश किया है। यह अपडेट मॉडल Grok की तुलना में अधिक फीचर्स प्रदान करता है।
  • मॉडल अभी उपलब्ध नहीं है, पर यह आने वाले दिनों में X प्लेटफॉर्म पर टेस्टर्स और मौजूदा Grok यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
  • Grok के नए वर्जन के इन्टोिग्रेशन से X के यूजर्स को बेहतर यूजर एक्सपीरियस मिलेगा।
01-Apr-2024 By: Shailja Joshi
Elon Musk ने की Grok

अपने पुराने वर्जन से बेहतर प्रदर्शन करता है Grok-1.5

Elon Musk का अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वेंचर, X.ai जेनरेटिव AI चैटबॉट स्पेस में OpenAI के ChatGPT और Google के Gemini के साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहता है। इसी के चलते X.ai ने अपने AI मॉडल Grok का अपडेट वर्जन Grok-1.5 मॉडल पेश किया है। यह अपडेट मॉडल Grok की तुलना में अधिक फीचर्स प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि Grok-1.5 अपने पुराने मॉडल से बेहतर तर्क क्षमताओं और 128,000 टोकन की कॉन्टेक्स्ट लेंथ के साथ लॉन्च किया गया है। 

पुराने वर्जन से बेहतर है Grok-1.5

Grok-1.5 मॉडल विशेष रूप से कोडिंग और मैथमेटिक्स टास्क में बेहतर रीजनिंग अबिलिटी प्रदर्शित करता है। यह MATH बेंचमार्क पर अपने पुराने वर्जन Grok-1 से दोगुने से भी अधिक बेहतर प्रदर्शन करता है। इसके अलावा, यह HumanEval test पर दस प्रतिशत से अधिक अंको का सुधार दर्शाता है, जो प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जनरेशन और प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल में भी पुराने वर्जन से बेहतर है। यह MMLU, GSM8K और HumanEval सहित विभिन्न बेंचमार्क पर Mistral Large जैसे AI मोडल को भी मात देता है। इसके अलावा xAI आने वाले दिनों में Grok 1.5 में कई नई सुविधाएँ पेश करने की योजना भी बना रहा है। हालाँकि मॉडल अभी उपलब्ध नहीं है, पर यह आने वाले दिनों में X प्लेटफॉर्म पर टेस्टर्स और मौजूदा Grok यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। 

यूजर्स को मिलेगा बेहतर एक्सपीरियंस

माना जा रहा है कि Grok के नए वर्जन के इंटीग्रेशन से X के यूजर्स को बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलेगा। यूजर्स X पर किसी भी क्वेरी के समाधान के लिए वेब ब्राउज़र की ओर रुख करने के बजाय सीधे प्लेटफ़ॉर्म पर अपने प्रश्नों का समाधान कर सकेंगे। इसके अलावा, Grok 1.5 चैटबॉट के दो वर्जन - फन और रेगुलर, चैटबॉट के उपयोग को और अधिक रोचक बनाते हैं। रेगुलर मोड प्रश्नों के स्पष्ट उत्तर प्रदान करता है, जबकि फन मोड जानकारी को अधिक मजाकिया तरीके से समझाता है। अब तक, Grok  केवल X के प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिसका अर्थ है कि यूजर्स को AI चैटबॉट की सेवाओं का उपयोग करने के लिए पेमेंट करना होगा। लेकिन इसके साथ ही X एवरीथिंग एप्प बनने के एक कदम और करीब पहुँच जाएगा। 

यह भी पढ़िए : OpenAI और Sam Altman पर Elon Musk ने किया मुकदमा



व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`