सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

इन्वेस्टमेंट के लिए कैसा है Pi Coin, भारत में इसे कैसे खरीदें

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Pi Coin पहली डिजिटल करंसी है, जिसे सिर्फ एक फोन के माध्यम से माइन किया जा सकता है।
  • Pi Coin, Pi नेटवर्क पर ऑपरेट होता है और इस नेटवर्क का मेननेट 28 जून 2024 को लॉन्च होने वाला है।
  • अगर आप भारत में Pi Coin प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको Google Play Store या Apple iOS से इसके ऐप को डाउनलोड करना होगा।
17-Apr-2024 By: Rohit Tripathi
इन्वेस्टमेंट के लिए

इन्वेस्टमेंट के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है Pi Coin

क्रिप्टोकरंसी इकोसिस्टम के सबसे ट्रेंडिंग प्रोजेक्ट में से एक Pi नेटवर्क का मेननेट 28 जून, 2024 को लॉन्च होने जा रहा है। ऐसे में इस नेटवर्क से जुड़ा Pi Coin निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है, जिसके पीछे का मुख्य कारण इसकी यूनिक टेक्नोलॉजी है। दरअसल यह पहली ऐसी डिजिटल करेंसी है, जिसे सिर्फ एक फोन  से माइन किया जा सकता है। यह माइनिंग एक्सपीरियंस को सस्ता और स्ट्रेस फ्री बनाता है। Pi Coin, Pi नेटवर्क पर ऑपरेट होता है और सीधे यूजर्स के स्मार्टफोन पर माइन किया जा सकता है, ऐसे में यह महंगे हार्डवेयर और ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) की आवश्यकता को भी समाप्त कर देता है। 

वहीँ अन्य डिजिटल करेंसी की तरह Pi Coin को किसी सेंटर ऑथोरिटी के बजाए एक सोशल कम्युनिटी द्वारा मैनेज और रेगुलेटेड किया जाता है। लेकिन Pi नेटवर्क को जो बात अलग बनाती है, वह है इसका "स्टेलर कांसेंसस प्रोटोकॉल" मैकेनिज्म पर वर्क करना, जो यूजर्स को नेटवर्क में उनके कॉन्ट्रिब्यूशन पर एडवांटेज प्राप्त करने की अनुमति देना है। हालाँकि वर्तमान में नेटवर्क अपने दूसरे चरण में हैं, लेकिन यह लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसके लिए 28 जून निर्धारित की गई है। माना जा रहा है कि लॉन्चिंग के बाद में Pi Coin की कीमत $0.4 या भारतीय रुपयों में 33 रुपए के आसपास हो सकती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि बिना किसी निवेश के प्रॉफिट देने वाला Pi क्रिप्टो निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

भारत में Pi Coin के लिए ऐप करना होगा डाउनलोड 

अपने मेननेट की लॉन्चिंग के पहले ही लोकप्रिय हो चुका Pi Coin भारत में या कहीं पर भी ख़रीदा नहीं जा सकता है। क्योंकि वर्तमान में यह किसी भी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज या नॉन-क्रिप्टो एक्सचेंज पर लिस्ट नहीं किया गया है। हालांकि Pi Coin को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है, जिसके लिए आपको केवल आपके स्मार्टफोन की आवश्यकता होगी। Pi Coin प्राप्त करने के लिए आपको नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

  • सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Pi का ऐप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा। 

  • Pi ऐप्लिकेशन Google Play Store और Apple iOS दोनों पर ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। 

  • ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने के बाद आपको इसपर अपना प्रोफाइल बनाना होगा और जरूरी डिटेल्स डालना होंगी। 

  • एक बार लॉग-इन अकाउंट क्रिएट हो जाने के बाद आप Pi ऐप्लिकेशन में इसके टोकन को माइन कर सकते हैं। 

  • Pi Coin की माइनिंग के लिए आपको इसके ऐप को फोन के बैकग्राउंड मे चालू रखना होगा। 

  • धीरे-धीरे आपके ऐप्लिकेशन वॉलेट में Pi Coin एड होते जाएंगे। 

  • यूजर्स Pi कॉइन खरीदने के लिए रेगुलर मनी या फिएट करेंसी INR का उपयोग भी कर सकते हैं।

  • Pi नेटवर्क की वेबसाइट पर जाकर भी यूजर्स Pi Coin अर्न कर सकते हैं। 

यह भी पढ़िए :  Pi नेटवर्क मेननेट जल्द होगा लॉन्च, 33 रुपए हो सकती है कीमत

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`