सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Kraken ने Ireland और Spain से मनी लाइसेंस रजिस्ट्रेशन किए प्राप्त

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Cryptocurrency एक्सचेंज Kraken को सेंट्रल बैंक ऑफ Ireland से EMI लाइसेंस और bank of Spain से VASP रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ है।
  • Kraken के ग्लोबल ऑपरेशन्स के वाइस प्रेसीडेंट Curtis Ting ने कहा कि हम Eroupe में क्रिप्टो के लिए मजबूत आधार बना रहे हैं।
  • हाल ही में Coinbase ने Spain के सेंट्रल बैंक से एंटी मनी लॉन्ड्रिंग (AML) कम्पलाइंस रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया है।
27-Sep-2023 By: Deeksha
Kraken ने Ireland और

Kraken को Spain से VASP रजिस्ट्रेशन हुआ प्राप्त

Cryptocurrency एक्सचेंज Kraken को सेंट्रल बैंक ऑफ Ireland से इलेक्ट्रॉनिक मनी इंस्टीट्यूशन (EMI) लाइसेंस और bank Of Spain से वर्चुअल एसेट प्रोवाइडर (VASP) रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ है। EMI लाइसेंस Kraken को 27 European Union के सदस्य देशों और यूरोप के इकोसिस्टम एरिया के देशों में Euro-To-Crypto Trading सर्विसेज का विस्तार करने में सक्षम बनाता है। इसके अलावा Kraken को Spain से मिला VASP रजिस्ट्रेशन Spain के नागरिकों को एक्सचेंज और वॉलेट कस्टोडियल सर्विस प्रोवाइड करने में मदद करेगा। बता दें कि Kraken, Italy और Ireland में भी VASP के रूप में रजिस्टर्ड है और अब इसने Ireland से EMI लाइसेंस एवं Spain से VASP रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर लिया है। Kraken द्वारा उठाए गए इस कदम से प्लेटफॉर्म को Europe में विस्तार करने में मदद मिलेगी। साथ ही क्रिप्टो के जरिए Kraken को मार्केट तक पहुंच बनाने की संभावना भी नजर आ रही है। 

बता दें कि Kraken, Cryptocurrency एक्सचेंज दुनिया में सबसे लोकप्रिय Cryptocurrency एक्सचेंजों में से एक है और इसकी स्थापना 2011 में की गई थी। Kraken अपने यूजर्स को ऑनलाइन Cryptocurrency खरीदने और बेचने की परमिशन देता है। साथ ही Kraken, Cryptocurrency में निवेश करने की अनुमति देता है, फिर चाहे यूजर्स का बजट कितना भी हो। 

Coinbase को भी Spain से मिला रजिस्ट्रेशन

Kraken के ग्लोबल ऑपरेशन्स के वाइस प्रेसीडेंट Curtis Ting ने इस विषय पर बात करते हुए कहा कि हम Eroupe में क्रिप्टो के लिए मजबूत आधार बना रहे हैं, जिसमें क्रिप्टो रेगुलेशन भी शामिल है और यह हमें आत्मविश्वास के साथ बढ़ने में सक्षम बनाएगा। वहीं वर्तमान में Kraken 6 Fiat Currency, British Pound, Euro, US Dollar, Canadian Dollar, Swiss France और Australian Dollar में 200 से अधिक जोड़े का समर्थन करता है। Kraken ने इस साल की शुरुआत में ही Canada में रिस्ट्रिक्टेड डीलर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया था। जिससे सभी VASP को सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेटर्स के साथ रजिस्ट्रेशन करने या एक्सप्ल्शन का सामना करने की आवश्यकता वाले नए नियमों का पालन किया जा सके। Kraken के अलावा Cryptocurrency एक्सचेंज Coinbase भी Europe में विस्तार करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए Coinbase ने हाल ही में Spain के सेंट्रल बैंक से एंटी मनी लॉन्ड्रिंग (AML) कम्पलाइंस रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया है। Bank Of Spain के साथ रजिस्ट्रेशन करने से Spanish यूजर्स Coinbase पर अपनी क्रिप्टो एसेट्स की कस्टड़ी बनाए रखने में सक्षम होंगे। 

ये भी पढ़े- क्रिप्टो इन्फ्लुएंसर Ben Armstrong 'BitBoy' गिरफ्तार, 8 घंटे रहे कैद

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`