सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्या Binance द्वारा FTX का सौदा Alameda के Bankruptcy होने की पुष्टि करता है?

  • Binance के CEO CZ ने FTX के अधिग्रहण की पुष्टि की।

  • Sam Bankman-Fried की ट्रेडिंग फर्म Alameda Research के FTX टोकन में महत्वपूर्ण जोखिम है।

  • जानकारों का मानना है कि यह Alameda Research का अंत है।


09-Nov-2022 By: Mukta Agarwal
क्या Binance द्वारा

Binance के द्वारा FTX की खरीदी जारी रहने की उम्मीद है। Binance के CEO CZ ने कहा कि उनकी कंपनी पूरी तरह से FTX.com खरीद लेगी। 

अधिग्रहण की पुष्टि FTX के संस्थापक Sam Bankman-Fried ने भी की है। हालांकि, कई विशेषज्ञों का मानना है कि Binance FTX सौदा निश्चित रूप से Alameda के Bankruptcy होने की पुष्टि करता है। 

Binance FTX का अधिग्रहण क्यों कर रहा है?

Binance CEO CZ ने ट्विटर पर घोषणा की कि कंपनी अपने सभी FTX टोकन और FTT परिसंपत्तियों को समाप्त करने का इरादा रखती है। रिपोर्ट के अनुसार, Sam Bankman-Fried की ट्रेडिंग फर्म Alameda Research का FTT टोकन में बड़ा निवेश है। 30 जून तक, Alameda Research की $14 बिलियन की संपत्ति में से $3.5 बिलियन से अधिक FTT टोकन अनलॉक किए जा चुके थे । Sam Bankman-Fried, FTX क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज के संस्थापक भी हैं। FTX और Alameda Research के बीच मजबूत संबंध के कारण FTT टोकन की महत्वपूर्ण बिक्री हुई थी। 

Alameda Research के CEO Caroline Ellison ने बाजार की अस्थिरता को शांत करने का भी प्रयास किया था। Caroline Ellison ने Binance की FTT होल्डिंग्स के लिए $22 की पेशकश की। क्रिप्टोकरंसी समुदाय में FTX और Alameda दोनों की Bankruptcy के बारे में बात फैलनी शुरू हो गयी थी। CZ ने खुलासा किया कि Sam Bankman-Fried और FTX ने सहायता के लिए Binance से संपर्क किया था। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि FTX एक गंभीर liquidity crisis का सामना कर रहे है। नतीजतन, Binance अपने मुख्य प्रतियोगियों में से एक FTX को पूरी तरह से खरीद लेगा और इस लेनदेन की पुष्टि SBF ने की थी। 

Alameda Research Bankrupt क्यों हो सकती है?

विशेषज्ञ बताते हैं कि FTX की बैलेंस शीट में काफी गड़बड़ थी | बहुत से महत्वपूर्ण निवेशक उस liquidity crisis को दूर करने में FTX की सहायता करने में असमर्थ थे। दूसरी ओर, Binance पूरी तरह से FTX का अधिग्रहण कर रहा था, और नतीजतन FTX के लिए Alameda की देनदारी जारी है।

पिछले 24 घंटों में, FTX टोकन FTT में 73% की गिरावट आई है। यह निस्संदेह Alameda की बैलेंस शीट पर असर डालेगा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि Binance Alameda से सभी बकाया देनदारियों की वसूली करेगा। इससे Alameda का दिवालिया हो सकता है।

यह भी पढ़े: ट्रेडिंग फर्म Almeda ने KuCoin एक्सचेंज से पैसा निकाला

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`