सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्या Twitter के लिए Elon बदल रहे है क्रिप्टो योजनाएं ?

  • Crypto Market की कीमतों में उतार चढ़ाव 

  • क्रिप्टो योजनाएं पर Elon के विचार  

  • Memecoin, Twitter पर लागू होगा या नहीं 

  • क्रिप्टो योजनाएं में क्या आयेगा बदलाव ?


क्या Twitter के लिए

Elon Elon Musk द्वारा Twitter खरीदने की खबर के साथ DOGE की कीमतों में तेज़ी देखी गई थी, यह शायद इसलिए क्यूंकि Elon का समर्थन शुरू से ही DOGE की तरफ रहा है, इसके पहले भी कई बार  Elon Musk ने Memecoin के लिए सार्वजनिक रूप से समर्थन व्यक्त किया है। 

सूत्रों के मुताबिक क्रिप्टो को वो Twitter पर शामिल करने के इक्छुक भी है। Elon Elon Musk ने अभी तक ऐसा करने की पुष्टि तो नहीं की लेकिन क्या होगा यदि क्रिप्टो को Twitter पर लागू नहीं किया?

Twitter पर Elon Elon Musk बहुत उम्मीदों के साथ आये है, खासकर क्रिप्टो निवेशकों के बीच। ऐसा लगता है की Elon ने क्रिप्टो को Twitter पर लागू करने की बहुत पहले ही योजना बना कर रखी थी। 

Twitter ने कथित तौर पर अपने क्रिप्टो Wallet Feature को विकसित करने की अपनी योजना को आधिकारिक रूप से बंद कर दिया है। लेकिन अब कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद इसे रोक दिया गया है। 

यदि Elon Musk वास्तव में Twitter पर क्रिप्टो भुगतान चाहते है, तो उन्हें वॉलेट पर ध्यान देना होगा। लेकिन अगर वह योजना अभी के लिए "ठहराव पर" है, तो वैसा कुछ नहीं हो पायेगा जैसा वो विचार कर रहे है| एक चर्चा हुई जिसमें Elon Musk की योजना पर भी बात की गई | इस चर्चा के अनुसार Twitter ब्लू सदस्यता के माध्यम से मासिक शुल्क लिया जायेगा और एक नई योजना कथित तौर पर सोमवार 7 नवंबर से प्रभावी होगी | रिपोर्ट की माने तो उपयोगकर्ताओं के लिए प्रति माह $8 का खर्च आएगा।

Twitter खरीदने के बाद और अब Twitter की घोषणाओं के बाद साबित हुआ कि DOGE Community में Elon Musk की वजह से Memecoin का प्रदर्शन, Twitter के साथ बेहतरीन हो रहा है। 

DOGE की कीमत में 10% की गिरावट आई है क्योंकि Twitter ने अपने crypto wallet विकास को रोका हुआ है। जब Crypto Market का अधिकांश हिस्सा Green हो रहा था, तब DOGE Twitter Stock Rate के साथ मिलकर गिर गया था, जो कि Trading Day की शुरुआत से पहले $53.85 पर था। 

यदि आने वाले हफ्तों में Twitter के लिए कोई निश्चित क्रिप्टो योजना सार्वजनिक नहीं की जाती है, तो DOGE की कीमत में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े: Coinbase के बाद Blockchain.com को सिंगापुर क्रिप्टो करंसी लाइसेंस प्राप्त हुआ

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`