सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

मैगजीन ने छापा Michael Schumacher का AI Interview, परिवार करेगा कानूनी कार्रवाई

महत्वपूर्ण बिंदु
  • हाल ही में जर्मन मैगजीन Die Aktuelle ने स्विट्जरलैंड के स्टार फार्मूला वन ड्राइवर Michael Schumacher का एक AI interview पब्लिश किया हैं।
  • Schumacher का यह इंटरव्यू नकली है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से छापा गया है। Schumacher का परिवार अब इस मैगजीन पर कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।
21-Apr-2023 By: Rohit Tripathi
मैगजीन ने छापा Micha

हाल ही में जर्मन मैगजीन Die Aktuelle ने 7 बार विश्व चैंपियन रह चुके फार्मूला वन ड्राइवर Michael Schumacher का AI interview अपनी मैगजीन मेंं पब्लिश कर सभी को चौंका दिया। लेकिन Michael Schumacher का परिवार इस नकली AI इंटरव्यू से नाराज दिखाई दिया। इतना ही नहीं Michael Schumacher की फैमली जर्मन मैगजीन पर मुकदमा करने की भी तैयारी कर चुकी हैं।

जर्मन मैगजीन Die Aktuelle ने स्विट्जरलैंड के स्टार फार्मूला वन ड्राइवर Michael Schumacher का AI interview 15 अप्रैल को पब्लिश कर सबको चौंका दिया है। 7 बार विश्व चैंपियन रह चुके स्विट्जरलैंड के Michael Schumacher 2013 मेंं  स्कीइंग करने के दौरान एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए थे। जिसके बाद से Schumacher कोमा में ही हैं। लेकिन इसके बावजूद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से जर्मन मैगजीन Die Aktuelle ने 54 वर्षीय Michael Schumacher का एक इंटरव्यू पब्लिश  किया। 

लेकिन Michael Schumacher के परिवार के लोग इस नकली इंटरव्यू के पब्लिश हो जाने से बेहद नाराज है और जर्मन मैगजीन के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की योजना बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार Schumacher का परिवार Die Aktuelle के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने का विचार कर रहा हैं। बताते चले कि Die Aktuelle के द्वारा पब्लिश किए गए Michael Schumacher के AI इंटरव्यू मेंं उनके हवाले से कहा गया है कि इस एक्सीडेंट के बाद मेंरी जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी हैं। ये मेंरे परिवार और बच्चों के लिए एक डरावना अनुभव था। इस दुर्घटना के कारण मैं काफी चोटिल हो गया था, मैंने काफी बुरा समय देखा है, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास से मैं अपने परिवार से फिर से मिल सका हूँ।

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू की तरह पब्लिश किया गया Michael Schumacher का AI interview

जर्मन मैगजीन Die Aktuelle ने विश्व चैंपियन रह चुके Michael Schumacher के इंटरव्यू को उनके दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद पहले एक्सक्लूसिव इंटरव्यू की तरह प्रस्तुत किया। इतना ही नहीं जर्मन मैगजीन ने अपने कवर पेज पर Michael Schumacher की एक तस्वीर भी लगाई जिसमेंं वे हँसते हुए नजर आ रहे हैं। मैगजीन द्वारा पब्लिश किए गए इस इंटरव्यू के अंत में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि यह इंटरव्यू E नामक AI चैटबॉट से बनाया गया है और मैगजीन ने इसके लिए Michael Schumacher के परिवार के किसी भी सदस्य से बात नहीं की है। गौरतलब है कि AI तकनीक वर्तमान मेंं एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई हैं। वर्तमान मैं Google,Twitter, Microsoft जैसी सभी बड़ी कंपनियां AI को लेकर कार्य कर रही हैं।

यह भी पढिए : Anand Mahindra ने दिए संकेत, Bitcoin से खरीद सकेंगे Mahindra Cars

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`