सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

लापता क्रिप्टो Millionaire की हत्या, सूटकेस में पाए गए टुकड़े

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टो Millionaire Fernando Pérez Algaba 18 जुलाई से लापता थे।
  • Instagram इन्फ्लुएंसर और क्रिप्टो Millionaire Fernando Pérez Algaba की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है।
  • Fernando Pérez Algaba की हत्या का कारण Debt-related मकसद को बताया जा रहा है।
28-Jul-2023 By: Jeet Gokhale
लापता क्रिप्टो Milli

नहीं रहे Argentina के क्रिप्टो Millionaire Fernando Pérez Algaba  

style="">

Argentina के रहने वाले क्रिप्टो Millionaire और सोशल मीडिया प्लेटफार्म Instagram इन्फ्लुएंसर Fernando Pérez Algaba 18 जुलाई से लापता थे। कई दिनों से उनके साथ कांटेक्ट करने के सारे प्रयास विफल होने के बाद उनकी गुमशुदगी काफी चिंता का विषय बन गयी थी। लापता होने के एक हफ्ते के भीतर ही Argentina के छोटे से टाउन Ingeniero Budge में कुछ बच्चो ने Algaba के गायब होने का रहस्य उजागर किया। 23 जुलाई को Algaba के साथ दिल देहला देने वाला हादसा हुआ। जहाँ जानकारी के अनुसार काफी समय से लापता Algaba की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है। कातिलो ने Fernando Pérez Algaba की हत्या करने के बाद उनके शव के छोटे-छोटे टुकड़े करके उन्हें सूटकेस में डाल दिया। बता दें की कातिलो ने Algaba के शरीर को अलग-अलग सूटकेस में डाल कर फेका है, जिसमें से 23 जुलाई को मिले इस सूटकेस में कटे हुए पैर और बाहें थी। इसके बाद भी हत्यारों ने 24 जुलाई को Algaba का धड़ Ingeniero Budge के पास नदी के किनारे फेका ग, यह सिलसिला ख़तम होने का नाम ही नहीं ले रहा था, लगातार तीसरे दिन 25 जुलाई को फिर से कातिलो ने एक बैग फेका, जिसमें Algaba का सिर मिला। 

आखिर क्या हो सकता है Fernando Pérez Algaba की हत्या का कारण 

इन्वेस्टिगेटर ने Fernando Pérez Algaba के साथ हुई इस खौफनाक घटना के पीछे प्रोफेशनल क्रिमिनल्स का हाथ बताया है। जानकारी के अनुसार 23 जुलाई को इन्वेस्टिगेटर ने Algaba की उँगलियों और टैटू की सहायता से उनके शव की पुष्टि की। इस हत्या के बाद सबके दिलो दिमाग में एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर क्या हो सकता है Fernando Pérez Algaba की हत्या का कारण? वैसे तो इन्वेस्टिगेटर्स ने हर तरह से जांच करने के बाद भी कुछ साफ़ नहीं किया, लेकिन उन्होंने हत्या का संदेह Debt-related मकसद पर जताया है। Algaba हत्या कांड के बाद की गयी इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि यह क्रिप्टो Millionaire पहले से काफी क़र्ज़ में थे। Algaba पर बाउंस चेक के रूप में 900,000 Argentine Pesos($3,300), 1.2 million Argentine Pesos($4,400) का बैंक बकाया और 70,000 डॉलर का एक और क़र्ज़ इन्वेस्टीगेशन के दौरान जानकारी में सामने आया। क़र्ज़ के इन विशाल आंकड़ो के वजह से इन्वेस्टिगेटर्स का सारा संदेह इसी ओर जा रहा है। इसके आलावा Algaba की हत्या के असली कारण की ऑफिसियल पुष्टि नहीं की गयी है।  

यह भी पढ़िए:  निवेशकों की सुरक्षा के लिए SEC ने उठाया कदम, नए नियमों को दी मंजूरी

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`