सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Nature Science Journal का कहना, DAO कर सकता है साइंटिस्ट्स की मदद

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Nature Science Journal ने एक एडिटोरियल पब्लिश किया है, जिसमें बताया गया है कि DAO वैज्ञानिकों को फंड की तलाश करने में मदद कर सकता है।
  • तेजी और गिरावट की अवधि के दौरान AI और क्वांटम कम्प्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में रिसर्चर्स को Big Tech, गवर्नमेंट और इनवेस्टर्स से बड़ी फंडिग मिल सकती है।
  • Uniswap ने Blockchain शिक्षा केंद्रित इकाई DO डिसेंट्रलाइज्ड ऑटोनोमस ऑर्गनाइजेशन (DAO) के सहयोग से Uniswap University नामक एक शैक्षिक पहल की शुरूआत की थी।
05-Oct-2023 By: Deeksha
Nature Science Journ

DAO से हो सकती है साइंटिस्ट्स की मदद - Nature Science Journal 

Nature Science Journal ने हाल ही में अपने Nature Bioscience Section में एक एडिटोरियल पब्लिश किया है, जिसमें डिसेंट्रलाइज्ड ऑटोनोमस ऑर्गनाइजेशन (DAO) के कार्य की सराहना की गई है। इसी के साथ यह भी बताया गया है कि DAO वैज्ञानिकों को फंड की तलाश करने में मदद कर सकता है। दरअसल Nature Science Journal का कहना है कि DAO द्वारा अंडरफंडेड साइंटिफिक फील्ड में काम करने वाले रिसर्चर्स अपने काम के आस-पास एक कम्युनिटी डेवलप कर सकते हैं और काम के द्वारा फंड जुटा सकते हैं। इसी के साथ DAO बेस्ड रिसर्च प्लानिंग में एक प्रोजेक्ट का ऑर्गनाइजेशन करना, फंडराइजिंग, फीडबैक और रिसर्च करके प्रोडक्ट/इंडस्ट्री तक पाइपलाइन के माध्यम से सभी को एक ही डिसेंट्रलाइज्ड गवर्निंग बॉडी द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। 

महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के लिए धन जुटाना कठिन 

Nature Science Journal ने बताया है कि तेजी और गिरावट की अवधि के दौरान AI और क्वांटम कम्प्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में रिसर्चर्स को Big Tech, गवर्नमेंट और इनवेस्टर्स से बड़ी फंडिग मिल सकती है, लेकिन कुछ और ऐसे क्षेत्र हैं, जिन पर ध्यान दिया जाना अधिक जरूरी है। उन्होंने आगे बताया है कि लोंगेविटी और परंपरागत रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के लिए धन जुटाना कठिन होता जा रहा है। इसलिए DAO बेस्ड रिसर्च प्लानिंग से साइंटिस्ट्स और जरूरत मंद साइंटिस्ट्स के लिए फंड कलेक्ट करने में आसानी होगी।

DAO में नहीं होती है किसी थर्ड पार्टी की दखल

बता दें कि DAO एक ऐसी ऑर्गनाइजेशन है, जिस पर किसी भी थर्ड पार्टी या सेंट्रलाइज्ड अथॉरिटी का कंट्रोल नहीं होता है और यह अपने आप चलती है। साथ ही DAO, Blockchain Technology पर आधारित होती है। DAO को उसकी कम्युनिटी द्वारा संचालित किया जाता है और कम्युनिटी जो भी फैसला लेती है, उसके हिसाब से ही DAO काम करता है। शायद किसी थर्ड पार्टी का इसमें दखल ना होने की वजह से Nature Science Journal ने यह सुझाव दिया है कि DAO के तहत साइंटिस्ट्स अधिक से अधिक फंड जुटा सकते हैं। हाल ही में डिसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज (DEX) पावरहाउस Uniswap ने Blockchain शिक्षा केंद्रित इकाई DO डिसेंट्रलाइज्ड ऑटोनोमस ऑर्गनाइजेशन (DAO) के सहयोग से Uniswap University नामक एक शैक्षिक पहल की शुरूआत की थी। इस पहल का लक्ष्य V3 एक्सचेंज की कठिनाइयों का पता लगाने वाले यूजर्स के लिए अनबोर्डिंग प्रोसेस को सुविधाजनक बनाना है। 

यह भी पढ़े- LinkedIn लाया AI-असिस्टेड टूल Recruiter 2024, करेगा रिक्रूटर की मदद

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`