सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

NFT गेमिंग में भारत विश्व गुरु: अध्ययन

02-Jun-2022 By: Mukta Agarwal
NFT गेमिंग में भारत


NFT गेमिंग में भारत विश्व गुरु: अध्ययन

सूत्रों द्वारा पाए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत  नॉन-फनजीबल टोकन (NFT) गेमिंग में ग्लोबल लीडर है, जबकि यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका और फ्रांस जैसे धनी देश में प्ले-टू-अर्न (P2E) खिलाड़ियों की संख्या काफी कम है।

सूत्रों के नवीनतम NFT गेमिंग आंकड़ों के अनुसार, भारत सबसे अधिक प्रत्याशिओं (34 प्रतिशत) वाला देश है, जिन्होंने P2E गेम खेला है। 29 प्रतिशत के साथ हांगकांग अगला सबसे बड़ा देश है, जबकि यूनाइटेड अरब एमिरेट्स 27 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।

जहाँ P2E गेम्स की लोकप्रियता बढ़ती हुई दिख रही है, सूत्रों के डेटा से पश्चिमी देशों के प्रत्याशी और बाकी दुनिया के लोगों के बीच रुचि के स्तर में अंतर का पता चलता है।। उदाहरण के लिए, यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका में, जहां लगभग 14 प्रतिशत प्रत्याशिओं ने कहा कि वे जानते हैं कि P2E क्या है, केवल 9.4 प्रतिशत ने कम से कम एक गेम खेला है। स्वीडन में केवल 4.3 प्रतिशत प्रत्याशिओं ने गेम खेलने की बात स्वीकार की।

26 देशों के इंटरनेट यूज़र्स की NFT गेमिंग हैबिट्स के इस अध्ययन में यह पाया गया कि U.S. में अधिक प्रत्याशिओं ने भविष्य में गेम खेलने की योजना बनाई है। 

भविष्य में P2E गेम खेलने की योजना बनाने वाले अमेरिकी निवासियों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि के पैमाने पर सूत्रों का मानना है कि 2022 के अंत तक यह आंकड़ा 1.8 गुना बढ़ने की उम्मीद है, अमेरिका में लोगों का यह प्रतिशत 16.5 तक पहुंचने की उम्मीद है। 

फ्रांस में, जहां केवल 6 प्रतिशत प्रत्याशिओं ने P2E गेम खेला है, यह आंकड़ा बढ़कर 15 प्रतिशत होने की उम्मीद है। अन्य देश जैसे पेरू (13 प्रतिशत से 29 प्रतिशत) और स्पेन (8 प्रतिशत से 17 प्रतिशत) हैं।

इस बीच, एक सर्वेक्षण में पाया गया कि, 35 वर्ष से कम आयु के प्रत्याशिओं को भी NFT गेमिंग का चस्का है। भारत फिर से इस श्रेणी में 41.7 फीसदी के साथ आगे है जबकि जर्मनी, स्वीडन और फ्रांस सभी 10 प्रतिशत से कम है।

अफ्रीका में, केवल दो देशों - नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के प्रत्याशिओं ने अध्ययन में भाग लिया। नाइजीरिया में, 16 प्रतिशत प्रत्याशिओं ने कहा कि उन्होंने P2E गेम खेला है और भविष्य में ऐसा करने के लिए आगे 16.9 प्रतिशत लोगो की योजना है। दक्षिण अफ्रीका में, लगभग 10.2 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने NFT गेम खेला है जबकि 10.6 प्रतिशत ने भविष्य में भी ऐसा ही करने की योजना बनाई है।

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`