सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

नाइजीरिया जल्द ही Bitcoin और क्रिप्टो को क़ानूनी रूप से अपना सकता है

  • 2022 ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स में नाइजीरिया ग्यारहवे स्थान पर रहा है। 

  •  बिल 2007 के निवेश और प्रतिभूति अधिनियम में संशोधन करेगा और bitcoin को निवेश के लिए कानूनी करंसी के रूप में मान्यता देगा।

  •  देश जल्द ही bitcoin और क्रिप्टो करंसी के उपयोग को कानूनी बनाने वाला बिल पारित करेगा। 


नाइजीरिया जल्द ही Bi

नाइजीरिया में रेगुलेटर्स द्वारा क्रिप्टो करंसी तक पहुंच को

 सीमित करने के प्रयासों के बावजूद देश में क्रिप्टो करंसी तेजी से अपनाई जा रही है क्योंकि देश के नागरिक लेनदेन करने के वैकल्पिक तरीकों की तलाश कर रहे हैं। 

सितम्बर 2022 में ब्लॉकचैन एनालिटिक्स आर्गेनाइजेशन Chainalysis द्वारा प्रकाशित 2022 ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स में नाइजीरिया ग्यारहवे स्थान पर रहा है। इसका मुख्य कारण पारंपरिक वित्त तक पहुंच की कमी और देश की मूल करंसी नाइरा के मूल्य में गिरावट है। एक सर्वे के अनुसार देश में 18 से 60 वर्ष के बीच के एक तिहाई से अधिक नागरिक क्रिप्टो करंसी में निवेश करते हैं। क्रिप्टो करंसी की बढ़ती लोकप्रियता और मांग को देखते हुए नाइजेरिया में जल्द ही क्रिप्टो करंसी और Bitcoin को लीगल किया जा सकता है। 

एक स्थानीय नाइजीरियाई समाचार पत्र के अनुसार हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव कमेटी ऑन कैपिटल मार्केट एंड इंस्टीट्यूशंस ऑफ नाइजीरिया के अध्यक्ष Babangida Ibrahim ने दावा किया है कि देश जल्द ही bitcoin और क्रिप्टो करंसी के उपयोग को कानूनी बनाने वाला बिल पारित करेगा। बिल 2007 के निवेश और प्रतिभूति अधिनियम में संशोधन करेगा और bitcoin को निवेश के लिए कानूनी करंसी के रूप में मान्यता देगा।

यदि प्रस्तावित रेगुलेशन bitcoin के बढ़ते उपयोग को प्रभावी ढंग से लागु करता है, तो अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे अधिक आबादी वाला देश एक महत्वपूर्ण विकास का अनुभव कर सकता है। वर्तमान प्रतिबंध के बावजूद, Bitcoin की देश में एक महत्वपूर्ण उपस्थिति है |

हालांकि क्रिप्टो करंसी हमेशा ही एक विवाद का मुद्दा रहा है। इसकी अस्थिरता के लिए व्यापक रूप से आलोचना की गई है | लेकिन, कुछ देश इसकी डिसेंट्रलाइजेशन की शक्ति में विश्वास करते हैं | और इसे क़ानूनी रूप से अपना रहे है सितंबर 2021 में El Salvador क्रिप्टो करंसी को क़ानूनी रूप से अपनाने वाला पहला देश बन गया है | इसके बाद अब इस साल अप्रैल में सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक ने भी इसे मान्यता दे दी है। अगर बिल पारित होता है तो नाइजीरिया इसे श्रृंखला का अगला देश हो सकता है।  

यह भी पढ़े : इस साल, हर दिन 350 नए 'स्कैम टोकन' बनाए गए: Solidus Labs


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`