सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Crypto जागरूकता में Nigeria टॉप पर, US जैसे अन्य बड़े देश पिछड़े

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Crypto को लेकर हुए ग्लोबल सर्वे में Africa की सबसे बड़ी इकोनॉमी Nigeria सबसे अधिक Crypto के प्रति जागरूक है।
  • अमेरिका के रिस्पॉन्डेंट्स में से 95% ने कहा कि वे Crypto के बारे में जानकारी रखते है, लेकिन अभी भी इसे लेकर स्पष्ट समझ का अभाव है।
  • Nigeria ने ना सिर्फ अमेरिका को इस रेश्यो में पछाड़ा है, बल्कि इसने अन्य बड़े-बड़े देशों जैसे - China, India, Japan, Germany और UK को पीछे छोड़ दिया है।
Crypto जागरूकता में

Crypto के ग्लोबल सर्वे में Nigeria निकला सबसे आगे

Cryptocurrency मार्केट एक ऐसा मार्केट बन चुका है, जिसने विभिन्न देशों में अपनी अलग-अलग पहचान बनाई हुई है। Cryptocurrency का क्षेत्र लगातार बढ़ता ही जा रहा है। Crypto मार्केट में निवेशकों की बढ़ती संख्या इस बात की ओर इशारा करती है कि भविष्य में इसके आगे बढ़ने की संभावना बहुत है। जिसका उदाहरण अभी हाल ही में हुआ एक ग्लोबल सर्वे है, जिसमें 15 देशों के उत्तरदाताओं को शामिल किया गया था। इस सर्वे से इस बात का खुलासा हुआ है कि Africa की सबसे बड़ी इकोनॉमी Nigeria सबसे अधिक Crypto का ज्ञान रखती हैं। इस सर्वे में बताए गए रेश्यो के मुताबिक 99% Nigeria के लोगों को Crypto के बारे में अधिक जानकारी है। Nigeria के बाद 98% South Africans सबसे अधिक Crypto के प्रति जागरूक हैं।  

China, India और Japan जैसे देश Nigeria से हुए पीछे

Nigeria ने इस सर्वे में US को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका के रिस्पॉन्डेंट्स में से 95% ने कहा कि वे Crypto के बारे में जानकारी रखते है, लेकिन अभी भी इसे लेकर स्पष्ट समझ का अभाव है। केवल आधे अमेरिकी उत्तरदाताओं ने संकेत दिया कि उनके पास पहले से किसी Cryptocurrency की ओनरशिप थी। इस सर्वे से यह पता चलता है कि Nigeria ने ना सिर्फ अमेरिका को पछाड़ा है, बल्कि इसने अन्य बड़े-बड़े देशों जैसे - China, India, Japan, Germany और UK को भी पीछे छोड़ दिया है। सर्वे यह भी बताता है कि Nigeria और South Africa, Web3 के बारे में भी अधिक जागरूक हैं। हलांकि बड़े-बड़े देशों के इस सर्वे में पीछे रहने की क्या वजह है, इस बात की कोई  स्पष्ट जानकारी नहीं है। यह सभी देश अपने आपको सबसे अधिक विकसित देशों में से एक मानते हैं, लेकिन फिर भी Cryptocurrency को लेकर यहां के नागरिकों की कम जागरूकता इन्हें क्रिप्टो की रेस में पीछे कर सकती है। 

ये भी पढ़े- NPCI की Blockchain रिक्रूटमेंट के क्या हैं लाभ

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`