सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

North Korea बना क्रिप्टो स्पेस के लिए खतरा, कर रहा है भारी नुकसान

महत्वपूर्ण बिंदु
  • North Korea के हैकरों ने पिछले पांच वर्षों में लगभग $ 2 बिलियन की क्रिप्टो चोरी करके क्रिप्टोकरंसी इकोसिस्टम को भारी नुकसान पहुंचाया है।
  • North Korea ने 2023 में लगभग 200 मिलियन डॉलर की क्रिप्टो चोरी की है, जो इस साल चुराए गए सभी फंड का 20% है।
  • हैकर्स अब तक Ethereum, Tron, Bitcoin, XRP, Dogecoin, Stellar और Litecoin ब्लॉकचैन सभी को अपना शिकार बना चुके है।
20-Aug-2023 By: Shailja Joshi
North Korea बना क्रि

 North Korea के हैकर्स कर चुके है कई बड़े हैक

North Korea क्रिप्टो स्पेस के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। क्रिप्टो स्पेस में हुए अभी तक के बड़े हैक में North Korea के हैकर्स शामिल है। इसी के चलते हाल ही में की गई एक रिसर्च में कई चौकाने वाले खुलासे देखने को मिले है। ब्लॉकचेन इंटेलिजेंस फर्म TRM Labs ने North Korea साइबर क्रिमिनल के अपराधों पर की गई रिसर्च में पाया की North Korea के हैकरों ने पिछले पांच वर्षों में लगभग $ 2 बिलियन की क्रिप्टो चोरी करके क्रिप्टोकरंसी इकोसिस्टम को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा North Korea ने 2023 में लगभग 200 मिलियन डॉलर की क्रिप्टो चोरी की है, जो इस साल चुराए गए सभी फंड का 20% है। साथ ही North Korea हैकर्स के साइबर अटैक अन्य हैकर्स की तुलना में 10 गुना बड़े है। 

रिसर्च में चौकाने वाले खुलासे सामने आए 

यहाँ तक की हैकरों ने डिसेंट्रलाइस्ड फाइनेंस (DeFi) इकोसिस्टम को भी नहीं छोड़ा है, हैकर्स क्रॉस-चेन ब्रिज का भी शिकार कर रहे हैं जिनका उपयोग अभी भी बड़ी मात्रा में क्रिप्टोकरंसी ट्रांसफर्स के लिए किया जाता है। क्रॉस-चेन हैक जैसे कि Axie Infinity, Ronin Bridge हैक में लगभग $650 मिलियन की क्रिप्टो चोरी हुई है। इसके अलावा 2022 में North Korea हैकरों ने तीन अलग-अलग हमलों में सामूहिक रूप से लगभग $800 मिलियन की चोरी की है।

TRM Labs के अनुसार, North Korea हैकरों ने ऑन-चेन लॉन्ड्रिंग में अलग-अलग तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे है। पहले हैकर्स चुराई गई क्रिप्टोकरंसी को कैश में बदलने के लिए क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंजों का उपयोग करते थे लेकिन अब यह जटिल मल्टी-स्टेज मनी लॉन्ड्रिंग तकनीकों का उपयोग कर रहे है। हैकर्स अब तक Ethereum, Tron, Bitcoin, XRP, Dogecoin, Stellar और Litecoin ब्लॉकचैन सभी को अपना शिकार बना चुके है। 

North Korea हैकरों द्वारा की जाने वाली लगातार और व्यापक क्रिप्टो चोरी डिजिटल करंसी की दुनिया में बढ़ी हुई सुरक्षा और निगरानी की तत्काल आवश्यकता को दर्शाती है। इन हैकरों द्वारा उत्पन्न खतरों के साथ-साथ क्रिप्टो एसेट्स की लोकप्रियता और मूल्य बढ़ने के कारण मजबूत निवारक उपायों की आवश्यकता है।

यह भी पढ़िए:  ChatGPT का उपयोग यूजर्स के लिए हो सकता है जोखिम से भरपूर

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`