सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Oracle हैक के बाद BonqDAO प्रोटोकॉल को हुआ $120 मिलियन

  • Oracle हैक होने के बाद BEUR और ALBT टोकन की कीमत में हेरफेर हुआ है। 

  • BonqDAO द्वारा समय पर इस प्रोटोकॉल को रोक दिया गया और अब उनकी टीम इससे जुड़े समाधान पर कार्य कर रही है।


02-Feb-2023 By: Pankaj Gupta
Oracle हैक के बाद Bo

Oracle हैक के बाद BonqDAO प्रोटोकॉल को $120

 मिलियन का नुकसान हुआ। ओरेकल हैक होने बाद BEUR और ALBT टोकन की कीमत में हेरफेर हुआ।

Oracle हैक के बाद BonqDAO प्रोटोकॉल को करीब $120 मिलियन का नुकसान हुआ हैं। इस बात की जानकारी पेकशील्ड द्वारा दी गई। पेकशील्ड के अनुसार ओरेकल हैक होने बाद एलायंसब्लॉक टोकन की कीमत में हेरफेर हुआ, जिससे BonqDAO को $120 मिलियन का नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि कुछ समय बाद BonqDAO ने Oracle हैक का पता लगा लिया और प्रोटोकॉल को तुरंत बंद कर दिया, लेकिन जब तक BEUR और ALBT टोकन की कीमत में बड़ा हेरफेर हो गया। 

BonqDAO ने अपने ट्विटर फॉलोअर्स को दी जानकारी 

BonqDAO ने 1 फरवरी को अपने Twitter फॉलोअर्स को जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि BonqDAO प्रोटोकॉल के एक ओरेकल हैक के संपर्क में आने से BEUR और ALBT टोकन की कीमत में हेरफेर हुआ, जिससे उसे लगभग $120 मिलियन का नुकसान हुआ हैं। जिसमें 98.65 मिलियन BEUR टोकन से $108 मिलियन और 113.8 मिलियन ALBT टोकन से $11 मिलियन का नुकसान हुआ हैं। 

अपने एक फॉलो-अप ट्वीट में, BonqDAO द्वारा जानकारी दी गयी कि उसने प्रोटोकॉल को रोक दिया है और अब वे इससे जुड़े समाधान पर कार्य कर रहा है। जल्द ही सभी टोकन की रिकवरी कर ली जाएगी। अपने ट्वीट में जानकारी देते हुए BonqDAO ने कहा कि इस ओरेकल हैक में अन्य यूनिट्स अप्रभावित रही, केवल BEUR और ALBT टोकन की कीमत में ही बदलाव हुआ है। 

गौरतलब है कि BonqDAO एक विकेन्द्रीकृत स्वायत्त संगठन है जो व्यक्तियों और व्यवसायों को अपनी संपत्ति का स्वामित्व छोड़े बिना ब्याज मुक्त स्व-संप्रभु वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है।

यह भी पढ़े :   Hal Finney का Twitter अकाउंट फिर से चालू हो गया है।

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`