सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

पेमेंट कंपनी PayPal ने लॉन्च किया अपना स्टेबल कॉइन, जानिए इसके फ़ीचर्स

महत्वपूर्ण बिंदु
  • PayPal ने PayPal USD नाम का अपना स्टेबल कॉइन लॉन्च किया है। U.S. Dollar से जुड़े इस स्टेबलकॉइन का इशुअर Paxos Trust Co. होगा।
  • Ethereum ब्लॉकचेन पर बनाई गई इस स्टेबलकरंसी को डिजिटल पेमेंट्स और Web3 के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • PYUSD को किसी भी समय U.S. dollar से रिडीम किया जा सकता है, इसे PayPal पर अन्य क्रिप्टोकरंसी के लिए एक्सचेंज किया जा सकता है।
08-Aug-2023 By: Pankaj Gupta
पेमेंट कंपनी PayPal

PayPal ने PayPal USD नाम का अपना स्टेबल कॉइन लॉन्च किया

PayPal क्रिप्टो इंडस्ट्री में एक और कदम उठा रहा है, PayPal ने PayPal USD नाम का अपना स्टेबल कॉइन लॉन्च किया है। U.S. Dollar से जुड़े इस स्टेबलकॉइन का इशुअर Paxos Trust Co. होगा। यह पूरी तरह से U.S. Dollar डिपॉजिट्स द्वारा समर्थित होगा। खास बात यह है कि इस स्टेबल करंसी को Ethereum ब्लॉकचेन पर बनाया गया है और डिजिटल पेमेंट्स और Web3 के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

PYUSD को किसी भी समय U.S. dollar से रिडीम किया जा सकता है, इसे PayPal पर अन्य क्रिप्टोकरंसी के लिए एक्सचेंज किया जा सकता है। साथ ही साथ PayPal और Venmo के बीच ट्रांसफर भी किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह जल्द ही विभिन्न खरीदारी के लिए पेमेंट के साधन के रूप में उपलब्ध होगा। PayPal द्वारा स्टेबलकॉइन लॉन्च करने से इसके क्रिप्टो पेमेंट कंपनी बनने के प्रयासों में तेजी आ सकती है। कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टो पेमेंट के लिए 2020 में एक पहल शुरू की थी। जिसके बाद मार्च 2021 में PayPal ने क्रिप्टो चेकआउट सेवा शुरू की थी, जिससे यूज़र को क्रिप्टो के साथ पेमेंट करने की सुविधा मिली थी। फ़िलहाल PayPal के 350 मिलियन से अधिक सक्रिय यूज़र्स हैं और यह U.S.और United Kingdom में यूज़र्स को Bitcoin, Ether, Bitcoin Cash और Litecoin खरीदने, बेचने और रखने की सुविधा देता है साथ ही एसेट्स में पेमेंट भी करता है। 

PayPal पर PYUSD कैसे खरीदें?

खरीदारी के लिए PYUSD की उपलब्धता फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालाँकि पेमेंट ऐप 200 देशों में उपलब्ध है, लेकिन PYUSD अभी केवल कुछ अमेरिकी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। 

हालाँकि, PYUSD खरीदने के लिए इच्छुक लोगों को पहले एक PayPal अकाउंट बनाना होगा। खाता बनाने के बाद यूज़र फंड जमा करके स्टेबलकॉइन प्राप्त कर सकते हैं, जिसे वे PYUSD में बदल सकते हैं। वैसे तो प्लेटफ़ॉर्म इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के लिए शुल्क लेता है, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि PYUSD पर कोई शुल्क लगेगा या नहीं। करंसी कन्वर्जन के लिए यूज़र को अपने वॉलेट पर जाकर अपनी पसंदीदा करंसी पर "More" पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूज़र "Convert currency" विकल्प पर क्लिक कर किसी भी करंसी को PYUSD में कन्वर्ट कर सकते है। 

यह भी पढ़िए : Crypto कंपनियों ने मचाया धमाल,अनुमान से बेहतर मुनाफा दर्ज किया

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`