सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Elon Musk के X में होगा पेमंट फीचर, क्या क्रिप्टो पेमेंट भी होगी शुरू

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Elon Musk अपने सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म X को एवरीथिंग ऐप बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिसके लिए अब वे प्लेटफ़ॉर्म पर पेमेंट फीचर ला रहे हैं।
  • X की CEO Linda Yaccarino ने अपने X अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट में X पर आने वाले पेमेंट फीचर के विषय में जानकरी दी हैं।
  • X पर पेमेंट फीचर के साथ-साथ वीडियो कॉलिंग और अन्य कई सुविधा मिलेंगी, जो कि CEO Linda Yaccarino के द्वारा पोस्ट वीडियो में दिखाई दे रही हैं।
21-Sep-2023 By: Rohit Tripathi
Elon Musk के X में ह

X लेकर आ रहा है Google Pay जैसा पेमेंट फीचर 

Elon Musk ने जब से Twitter (वर्तमान में X) का अधिग्रहण किया है, तब से वे इस सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म पर नए-नए बदलाव कर रहे हैं। इन बदलावों में पुराने स्टाफ की छटनी से लेकर X के फीचर में बदलाव शामिल हैं। हालांकि यह बात तो पहले ही तय थी कि अगर Elon Musk Twitter को खरीद रहे हैं तो एक बिजनेसमैन की तरह वे इससे मुनाफा कमाना चाहेंगे। ऐसे में सभी इस बात के लिए तैयार थे कि Elon Musk X पर जो भी बदलाव करेंगे वह केवल और केवल मुनाफे से जुड़े होंगे। जिसकी शुरूआत Musk ने X ब्लू टिक के लिए पैसे वसूलने से की। अब इसी कड़ी में Elon Musk आगे बढ़ते हुए अब X पर पेमेंट सर्विस की शुरुआत करने वाले हैं। यह पेमेंट सर्विस ठीक Google Pay की तरह होगी। X के इस नए पेमेंट फीचर के बारे में जानकारी CEO Linda Yaccarino ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियों पोस्ट करते हुए दी। इस वीडियों में X पर आने वाले फीचर्स के बारे में बताया गया। इन फीचर्स में पेमेंट सर्विस के अलावा वीडियो कॉलिंग फीचर और जॉब सर्च करने की सुविधा भी मिलेगी। हालाँकि यह जानकारी अभी तक साफ़ नहीं है कि Musk के X के नए फीचर्स में क्या अलग होगा। लेकिन माना जा रहा है कि X पर वह सभी सुविधाएँ एकसाथ मिलेंगी जो हमें भिन्न-भिन्न ऐप पर उपलब्ध होती है। 

क्या X पर क्रिप्टो पेमेंट की भी सुविधा देंगे Elon Musk 

Elon Musk Twitter के अधिग्रहण के बाद से इसे एवरीथिंग ऐप बनाना चाहते थे। इसके लिए सबसे पहले उन्होंने इसकी रिब्रान्डिंग की और धीरे-धीरे कर इसके फीचर्स में बदलाव शुरू कर दिया। Musk चाहते हैं कि X पर वह सभी सुविधा एकसाथ मिले जो अन्य ऐप या प्लेटफ़ॉर्म पर अलग-अलग मिलती हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही हैं कि कहीं X पर Elon Musk क्रिप्टो पेमेंट सर्विस की शुरुआअत न कर दे। क्योंकि सभी जानते है Musk एक क्रिप्टो लवर है और भारी  मात्रा में उनका निवेश Bitcoin और Dogecoin जैसी क्रिप्टोकरंसी में है। ऐसे में अगर वे आने वाले समय में X पर क्रिप्टोकरंसी पेमेंट सर्विस शुरु कर दे तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। 

यह भी पढ़िए : क्या हो अगर Elon Musk बन जाए अमेरिका के राष्ट्रपति

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`