सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Bitcoin में सैलरी ले रहे हैं लोग, जानिए क्या है मुख्य कारण

महत्वपूर्ण बिंदु
  • वर्तमान में Bitcoin की कीमत $31000 के आसपास कारोबार कर रही है, जहां Bitcoin ने अपने पिछले 1 साल के हाई लेवल को पार किया है।
  • वैश्विक रूप से लगातार बढ़ती महंगाई और राजनितिक अस्थिरता के चलते आम कर्मचारी Bitcoin में सैलरी ले रहे हैं।
  • हाल ही में कई बढ़ी फाइनेंसियल फर्म्स द्वारा स्पॉट Bitcoin ETF के लिए आवेदन किया गया है, जिससे Bitcoin की कीमत लगातार बढ़ रही हैं।
30-Jun-2023 By: Rohit Tripathi
Bitcoin में सैलरी ले

बढ़ती महंगाई के कारण Bitcoin में सैलरी लेना पसंद कर रहे हैं लोग

बढ़ती महंगाई के कारण Bitcoin में सैलरी लेना पसंद कर रहे हैं लोग

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, विश्वभर में राजनितिक अस्थिरता और आर्थिकतंगी के चलते ह्यूमन रिसोर्सेज इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग Bitcoin जैसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी में सैलरी ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह केवल इंडस्ट्री से जुड़े लीडर्स के द्वारा ही नहीं किया जा रहा अपितु आम कर्मचारी भी वैश्विक महंगाई के चलते Bitcoin में वेतन लेना स्वीकार कर रहे हैं। फ्रीलांस प्लेटफ़ॉर्म GoLance के CEO Michael Brooks के अनुसार उसने अपने प्लेटफ़ॉर्म से वर्ष 2021 में 5% क्रिप्टो में पेमेंट किया था, जो वर्ष 2022 में 10% हो गया तथा वर्ष 2023 में इसके 17% तक बढ़ने की उम्मीद है। 

आम लोगों के Bitcoin जैसी लोकप्रिय करंसी में वेतन लेने के इस बढ़ते चलन के पीछे का मुख्य कारण, वैश्विक रूप से बढ़ती महंगाई और राजनितिक अस्थिरता है। दरअसल बढ़ती महंगाई और हाल ही के साल में अमेरिका में चल रहे बैंकिंग संकट के चलते लोगों में क्रिप्टोकरंसी को लेकर भरोसा बढ़ा है। साथ ही आम करंसी के विकल्प के रूप में भी लोग क्रिप्टोकरंसी या यूँ कहे कि Bitcoin को विशेष रूप से अपना रहे हैं। इसके पीछे का एक अन्य कारण धीरे-धीरे क्रिप्टोकरंसी की बढ़ती लोकप्रियता और वैश्विक रूप से इसकी बढ़ती स्वीकार्यता ने, क्रिप्टो में सैलरी लेने के इस चलन को बढ़ावा दिया है। 

क्रिप्टोकरंसी में सैलरी लेने के फायदे 

बीते कुछ सालों में Cryptocurrency मार्केट की लोकप्रियता में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही लोगों में क्रिप्टोकरंसी में  वेतन प्राप्त करने का चलन भी बढ़ा है। इसके पीछे इससे होने वाले कुछ फायदे हैं, जैसे, क्रिप्टोकरंसी में सैलरी लेने पर आपको नियमित बैंकिंग प्रणाली की जरुरत नहीं होती हैं। इसके साथ ही क्रिप्ट में पेमेंट लेने पर आपकी निजी जानकारी भी सुरक्षित रहती हैं, जिससे अपके एसेट्स और पर्सनल डेटा की भी सुरक्षा सुनिश्चित रहती हैं। 

क्रिप्टो में सैलरी लेने पर आप ग्लोबल सप्लाई चैन में शामिल हो सकते हैं। जिसके चलते आप दुनिया के किसी भी देश के लोगों के साथ में काम कर सपोर्ट और फेसिलिटी को प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह क्रिप्टोकरंसी में सैलरी प्राप्त करना एक फायदे का सौदा है। लेकिन ध्यान रखे कि क्रिप्टो में सैलरी लेने या इससे जुडी किसी भी तरह की गतिविधि करने से पहले आपको क्रिप्टोकरंसी मार्केट के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। बिना किसी जानकारी के आप अपना नुकसान करा सकते हैं।  

यह भी पढ़िए : AI को फ्यूचर बताकर US में एक तीर से दो निशाने लगा गये PM Modi

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`