सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

राजनीतिक संरक्षण और हिमाचल प्रदेश का 550 करोड़ का Crypto Scam

महत्वपूर्ण बिंदु
  • भारत के खूबसूरत प्रदेश हिमाचल में एक बार फिर Crypto Scam की चर्चाएं तेज हो गई है, जिसके लिए प्रदेश सरकार ने SIT का गठन किया है।
  • हिमाचल प्रदेश के विधायक होशियार शिंह ने दावा किया है कि यह 550 करोड़ रूपए से अधिक का Crypto Scam है, जो हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना में किया गया है।
  • इस Crypto Scam से जुड़ी एक चौकाने वाली बात यह है कि इसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था, जिसकी जानकारी देहरा के विधायक ने सदन के समक्ष दी।
26-Sep-2023 By: Rohit Tripathi
राजनीतिक संरक्षण और

हिमाचल प्रदेश में हुआ है 550 करोड़ रूपए का Crypto Scam

क्रिप्टोकरंसी मार्केट की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढती जा रही हैं, जिसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि बढ़ती लोकप्रियता के बीच क्रिप्टोकरंसी से जुड़े स्कैम्स के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। यह पूरी दुनिया के लिए तो परेशानी का सबब है ही, लेकिन यह भारत के लिए भी अब गले की हड्डी बनता जा रहा हैं। जहाँ क्रिप्टो स्कैम्स के मामले देश के कुछ बड़े शहरों तक ही सिमित थे, वहीँ अब यह मामले छोटे-छोटे शहरो तक भी पहुँचने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों पहाड़ों के शहर हिमाचल प्रदेश में सुर्ख़ियों में बना हुआ हैं, जिसे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी स्वीकार किया है। 

यह क्रिप्टो स्कैम कोई छोटा-मोटा नहीं बल्कि पूरे 550 करोड़ रूपए का स्कैम है। इस Crypto Scam की जानकारी देहरा से विधायक होशियार सिंह ने दी। उन्होंने सदन में अपनी बात रखते हुए दावा किया कि हिमाचल में करोड़ो रूपए का क्रिप्टो स्कैम हुआ है, जिसमें 200 करोड़ का हमीरपुर में, 250 करोड़ का कांगड़ा में और 100 करोड़ का ऊना में हुआ है। जिसके जवाब में हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा में जानकारी देते हुए कहा कि क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड के मामले पूरे प्रदेश से ही आये हैं। उन्होंने आगे कहा कि जल्द से जल्द अमीर बनने की चाह में लोग क्रिप्टो स्कैम्स का शिकार हो जाते हैं। 

हिमाचल प्रदेश के Crypto Scam को मिला राजनीतिक संरक्षण  

हिमाचल प्रदेश में हुए इस क्रिप्टो स्कैम को लेकर देहरा के विधायक होशियार सिंह आरोप लगा रहे हैं कि 550 करोड़ से ज्यादा के इस Crypto स्कैम को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के इतना बड़ा स्कैम होना नामुमकिन हैं। उन्होंने इसके लिए अपने विधानसभा क्षेत्र का उदहारण देकर कहा कि मामले से जुड़े स्कैमर्स अक्सर राजनेताओं के साथ में दिखाई देते हैं। हालंकि मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के लिए SIT का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता DIG नॉर्दन रेंज अभिषेक दुल्लर करेंगे। मामले में अब तक 6 FIR दर्ज हो चुकी हैं और कुल 56 शिकायते पुलिस को प्राप्त हुई हैं। सरकार की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि जाँच को जल्द से जल्द पूरा कर, आरोपियों को सजा दी जाएगी। 

यह भी पढ़िए : 1000 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी स्कैम में फंसे बॉलीवुड एक्टर Govinda

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`