सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Polkadot (DOT) ने लॉन्च किया अपना Runtime Upgrade

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Polkadot ने अपने मेननेट पर Runtime Upgrade लॉन्च किया है।
  • Polkadot Runtime Upgrade हार्डफोर्क की आवश्यकता के बिना चेन के काम करने के तरीके को बदल सकता है।
  • इसके साथ ही Polkadot ने हाल ही में JAM अपग्रेड की घोषणा भी की है।
22-Apr-2024 By: Shailja Joshi
Polkadot (DOT) ने लॉ

Runtime Upgrade के साथ हार्डफोर्क की कमियों को दूर करेगा Polkadot

क्रिप्टो मार्केट में जहाँ Bitcoin Halving के होने से मार्केट में बड़े बदलाव की उम्मीद लगाई जा रही है, वहीं एक और अपग्रेड सामने आया है। दरअसल Polkadot ने अपने मेननेट पर Runtime Upgrade लॉन्च किया है, जो प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव हो चुका है। लेकिन अपग्रेड के कारण ब्लॉकचेन के पैराचेन पर अचानक रुकावट आ गई है। इसके एक पैराचेन, Moonbeam Network के अनुसार, Polkadot पर रनटाइम अपग्रेड के कारण अन्य पैराचेन पर ब्लॉक प्रोडक्शन बंद हो गया है। 

क्या है Runtime Upgrade 

Polkadot Runtime Upgrade हार्डफोर्क की आवश्यकता के बिना चेन के काम करने के तरीके को बदल सकता है। हार्डफोर्क्स धीमे, या काम करने में अकुशल हो सकते हैं और उनमें गलतियाँ हो सकती हैं क्योंकि उन्हें बहुत अधिक ऑफ़लाइन योजना और समझौते की आवश्यकता होती है। जिसके चलते Polkadot उनसे बचना पसंद करता है। जिसके चलते ही इसने Runtime Upgrade लॉन्च किया है। 

इसके साथ ही इसके पैराचिन्स Substrate में Wasm का उपयोग करके हार्ड फोर्क किए बिना अपने सॉफ़्टवेयर को अपडेट कर सकते हैं। बता दें कि Substrate वह फ्रेमवर्क है जो Polkadot, Kusama और अन्य जुड़ी हुई चेन्स को चलाता है। Polkadot अपने सॉफ़्टवेयर को अपने विशेष ब्लॉकचेन पर रखता है। Runtime Upgrade से Polkadot अपनी चैन पर स्टोर नियमों को बदलकर एक बड़ा अपडेट कर सकता है। इससे एक ही समय में सभी अपडेट के लिए हजारों नोड ऑपरेटरों की आवश्यकता की कठिनाई दूर होगी।

इसके साथ ही Polkadot ने हाल ही में JAM अपग्रेड की घोषणा भी की है, जिसका उद्देश्य Relay Chain इंटरऑपरेबिलिटी प्रोटोकॉल को बदलना है। यह अपग्रेड Polkadot को अधिक मॉड्यूलर और डिज़ाइन में सरल बनाने, इसके विकास को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। 

हालाँकि अन्य पैराचेन पर इसके प्रभाव के अलावा, Polkadot Runtime Upgrade का Polkadot ecosystem के नेटिव कॉइन DOT की कीमत पर कोई खास सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है। इस लेखन के समय, DOT पिछले 24 घंटों में केवल 4.46% की कमी के साथ $7.51 पर कारोबार कर रहा था। 

यह भी पढ़िए : Bitcoin Halving Event के बाद मार्केट में होंगे बड़े बदलाव



व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`