सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Proof of Play ने Web3 गेम्स बनाने के लिए जुटाया $33 Million का फंड

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Farmville के को-फाउंडर Amitt Mahajan के नेतृव्त वाली कंपनी Proof of Play ने Web3 गेम्स बनाने के लिए $33 Million का फंड जुटाया है।
  • Proof of Play ने दिंसबर 2022 में अपने पहले गेम Pirate Nation का एक क्लोज बीटा वर्जन जारी किया था।
  • EVE ऑनलाइन डेवलपर CCP गेम्स ने एक नया स्पिनऑफ EVE गेम को बनाने के लिए मार्च में $40 Million जुटाए थे।
22-Sep-2023 By: Deeksha
Proof of Play ने Web

Web3 गेम बनाने के लिए Proof of Play ने किया $33M का कलेक्शन

Farmville के को-फाउंडर Amitt Mahajan के नेतृव्त वाली कंपनी Proof of Play ने Web3 गेम बनाने के लिए $33 Million का फंड जुटाया है। इस फंड को जुटाने की बात का खुलासा 21 सितंबर को किया गया है। बता दें कि Amitt Mahajan, Proof of Play के CEO हैं और Twitch के को-फाउंडर Emmett Shear, Proof of Play के बोर्ड मेंम्बर हैं। वहीं $33 Million की फंडिंग को Andreessen Horowitz पर (a16z) Chris Dixon और Greenoaks पर Neil Mehta द्वारा को-लीड किया गया है। Web3 गेम्स को बनाने के लिए इस फंड में निवेश करने में Naval Ravikant, Balaji Srinivasan और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Twitch के फाउंडर्स के साथ-साथ कई Web3 फर्म्स जैसे- Anchorage Digital, Mercury, Firebase, Zynga और Alchemy के नाम शामिल हैं। 

Proof of Play ने 2022 में Pirate Nation किया था जारी

Proof of Play ने दिंसबर 2022 में अपने पहले गेम Pirate Nation का एक क्लोज बीटा जारी किया था। Pirate Nation गेम को लेकर Proof of Play कंपनी ने दावा किया था कि इस Web3 गेम को प्ले करते समय प्लेयर के सामने आने वाली कठिनाइयों को दूर करने में मदद करते हुए उनके खेलने के तरीके को आसाना बनाया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने बताया है कि इस गेम में टेक्निक्स और प्रोडक्ट इनोवेशन का एक सेट है। यह गेम Blockchain के बारे में जानकारी ना रखने वाले प्लेयर को भी आसानी से खेलने में मदद करता है। बता दें कि Proof of Play में Epic Games, Zynga, EA, Activision और Google के साथ कई बड़ी कंपनियों के मेम्बर्स भी शामिल हैं। 

Proof of Play से पहले कई Web3 कंपनियां भी जुटा चुकी है बड़ा कलेक्शन

Proof of Play के अलावा कई Web3 कंपनियां 2023 में मल्टीमिलियन-डॉलर फंडिग राउंडिंग के लिए आदर्श बन गई हैं। EVE ऑनलाइन डेवलपर CCP गेम्स ने एक नये स्पिनऑफ EVE गेम को बनाने के लिए मार्च में $40 Million जुटाए थे। इसके अलावा Hyperplay ने भी अपने प्लेटफॉर्म और स्टीम कॉम्पटीटर को और अधिक डेवलप करने के लिए जून में $12 Million जुटाए थे। अब 2023 की फंडिग लिस्ट में Proof of Play का नाम भी जुड़ गया है। 

ये भी पढ़े- Do DAO के साथ मिलकर Uniswap ने बनाई Uniswap University

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`