सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

अपनी Blockchain बेस्ड सर्विस Community Points को बंद करेगा Reddit

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Reddit ने अपनी Blockchain बेस्ड रिवॉर्ड सर्विस Community Points को बंद कर करने की घोषणा की है। Reddit ने कहा है कि यह सर्विस 8 नवंबर को बंद कर दी जाएगी।
  • सर्विस के बंद होने के बाद यूजर्स अपने Reddit वॉल्ट में पॉइंट्स नहीं देख पाएंगे और अपने Community में अधिक पॉइंट अर्न भी नहीं कर पाएंगे।
  • इस खबर से Reddit टोकन MOON और BRICK की वैल्यू में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे Reddit यूजर्स और Crypto कम्युनिटी में निराशा उत्पन्न हो गई है।
18-Oct-2023 By: Deeksha
अपनी Blockchain बेस्

Blockchain बेस्ड रिवॉर्ड सर्विस Community Points को बंद करेगा Reddit 

Reddit ने स्केलेबिलिटी चिंताओं की वजह से अपनी Blockchain बेस्ड रिवॉर्ड सर्विस Community Points को बंद करने की घोषणा की है। Reddit ने कहा है कि इस सर्विस को 8 नवंबर तक बंद कर दिया जाएगा। इस सर्विस के बंद होने के बाद यूजर्स अपने Reddit वॉल्ट में पॉइंट्स नहीं देख पाएंगे और अपने Community में अधिक पॉइंट अर्न भी नहीं कर पाएंगे। 17 अक्टूबर को Reddit टीम के एक सदस्य ने बताया है कि इस प्लेटफॉर्म ने Community Points के लिए भविष्य में कुछ अवसर जरूर देखे थे, लेकिन पूरे प्लेटफॉर्म पर इसे व्यापक रूप से बढ़ाकर आगे ले जाने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। इसलिए इस सर्विस को बंद करना ही बेहतर विकल्प होगा। 

इस खबर से Reddit टोकन MOON और BRICK में आई गिरावट

मई 2020 में लॉन्च किए गए Community Points ने हाई क्वालिटी वाले मटैरियल को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ SubReddit में सकारात्मक जुड़ाव के लिए यूजर्स को पॉइंट्स रिवॉर्ड में दिए गए थे। लेकिन Reddit ने अब इस सुविधा को बंद करने का फैसला लिया है। शुरू में यह पॉइंट्स Ethereum बेस्ड ERC-20 टोकन थे और बाद में बेहतर स्केलिबिटी के लिए लेयर-2 स्केलिंग सॉल्यूशन Arbitrum में ट्रांसफर हो गए थे। इस खबर की वजह से Reddit टोकन MOON और BRICK की वैल्यू में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी वजह से Reddit यूजर्स और Crypto कम्युनिटी में निराशा और गुस्सा उत्पन्न हो गया है। Reddit टोकन MOON और BRICK की वैल्यू में आई गिरावट की वजह से कुछ यूजर्स Community Points सर्विस को बंद करने को लेकर Reddit की आलोचना भी कर रहे हैं। बता दें कि प्रत्येक SubReddit का अपना टोकन होता है, MOON टोकन r/CryptoCurrency बोर्ड की नेटिव क्रिप्टो एसेट है, जबकि BRICK, r/FortNiteBR सबरेडिट के लिए है। यूजर्स इन पॉइंट्स को अपने अवतारों के लिए बैज और एक्सक्लुजिव आइटम्स पर खर्च कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े- CAR में हुआ स्कैम, क्रिप्टो फर्म निवेशकों का पैसा लेकर गायब

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`