पेमेंट नेटवर्क और टेक्नोलॉजी कंपनी Ripple ने हाल ही में अपने ऑपरेशन के विस्तार के संकेत दिए हैं। दरअसल Ripple द्वारा यूनाइटेड किंगडम (UK) की फाइनेंसियल कंडक्ट अथॉरिटी के साथ क्रिप्टो एसेट्स फर्म के रूप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदन किया गया है। इतना ही नहीं Ripple आयरलैंड में पेमेंट लाइसेंस भी चाहती है। Ripple हाल ही में मिली SEC के खिलाफ जीत से इतनी उत्साही है कि अब अमेरिका के बाहर अपने पहले कार्यालय को लंदन में शुरू करने की योजना की घोषणा कर चुकी हैं।
इस तरह से फर्म का अमेरिका के बाहर अपने विस्तार के लिए UK का चुनाव एक सोचा समझा फैसला है, क्योंकि वर्तमान में UK ससंद द्वारा अपने देश में क्रिप्टो रेगुलेटड इनवायरमेंट स्थापित करने के लिए कई सारे कानून पेश किये गए हैं। जिससे कई क्रिप्टो जगत से जुड़ी फर्म यूनाइटेड किंगडम जैसे बड़े देश की तरफ आकर्षित हो रही हैं। हालंकि यूनाइटेड किंगडम अकेला ऐसा देश नहीं है, जो क्रिप्टोकरंसी के प्रति सकारात्मक नजर आता है। UK के साथ United Arab Emirates (UAE) और कई अफ़्रीकी देश भी क्रिप्टो फ्रेंडली नियमों के चलते क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंजों की पहली पसंद बने हुए हैं।
वर्तमान में Ripple के सितारे बुलंदियों पर है, क्योंकि हाल ही में SEC के खिलाफ Ripple ने जीत हांसिल की थी, जिसमें कोर्ट ने यह फैसला सुनाया था कि Ripple का टोकन XRP एक सिक्योरिटी नहीं हैं। जिसके बाद XRP की कीमतों में अपर सर्किट लग गया और वह एक दिन में लगभग 98% तक बढ़कर $1 के करीब पहुँच गया था। वर्तमान में Coinbase, Kraken और Gemini जैसे सभी बड़े क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज XRP को अपने प्लेटफ़ॉर्म पर लिस्ट कर चुकें हैं। आने वाले दिनों में भी XRP को लेकर निवेशकों को बड़ी उम्मीद है। कम्युनिटी का मानना है कि जल्द ही XRP $10 के आँकड़े को भी पार कर जाएगी। फर्म के यूनाइटेड किंगडम में विस्तार करने से उसके इस लक्ष्य को बूस्ट मिल सकता है।
यह भी पढ़िए : नाम बदला, लोगो बदला अब पूरा Twitter बदल रहे हैं Musk
शेयर