सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

रूस अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए क्रिप्टोकरेंसी की जांच कर रहा है

28-May-2022 By: Mukta Agarwal
रूस अंतरराष्ट्रीय ले

रूस सीमा पार व्यापार के लिए बिटकॉइन का उपयोग करने पर विचार कर रहा है।

रूस कई डिजिटल एसेट्स का उपयोग करके अंतरराष्ट्रीय लेनदेन होने की संभावना देख रहा है।देश वर्तमान में वर्ष की शुरुआत से यूक्रेन पर आक्रमण के कारण सैंक्शंस से बचने के रास्ते तलाश रहा है।सूत्रों के अनुसार, फाइनेंस डिपार्टमेंट Ivan Chebeskov के नेतृत्व में डिजिटल एसेट्स पर रिसर्च कर रहा है।

अध्ययन के मुख्य केंद्रों में से एक यह है कि देश की सीमाओं के पार लेनदेन करने के लिए डिजिटल एसेट्स का लाभ कैसे उठाया जाए।

देश लेटेस्ट अपडेट को शामिल करने के लिए अपने पिछले क्रिप्टो कानून को संशोधित करने पर भी विचार कर रहा है। 

नया अपडेट रूस में डिजिटल एसेट्स के यूज़र्स को देश के अंदर और बाहर लेनदेन करने के लिए स्वतंत्रता प्रदान करेगा।इसका मतलब है कि सरकार के पास क्रिप्टो लेनदेन के लिए कानूनी ढांचा स्थापित करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं होगा। फाइनेंस मिनिस्टर पिछले कुछ महीनों में देश में क्रिप्टो को मंजूरी देने वाले कुछ लोगों में से एक रहे हैं।पिछले महीने,मिनिस्टर ने घोषणा की कि वो बिल का समर्थन पुरे देश में डिजिटल एसेट्स के उपयोग को “legalized” देखने के लिए कर रहे है। 

SDN लिस्टिंग ने देश को मुश्किल में डाल दिया है। 

रूस के सेंट्रल बैंक के शीर्ष अधिकारी भी डिजिटल एसेट्स के खिलाफ अपने सख्ती पर पुनर्विचार कर रहे हैं। 

बैंक के एक कार्यकारी के अनुसार, इनवेज़न शुरू होने के बाद से उनके खिलाफ किए गए कठोर सैंक्शंस को Balance करने के लिए क्रिप्टो के लिए कवायतें चल रही है। हालाँकि, इस बारे में कोई दिशा नहीं है कि रूस डिजिटल एसेट्स का उपयोग करके सैंक्शंस पर कैसे वार करेगा।

ऐसा इसलिए है क्योंकि इस अवधि में रूस की लेन-देन की जरूरतों की तुलना में क्रिप्टो बाजार छोटा है। SDN सूची में व्यक्तियों या फर्मों को सेवाएं प्रदान करने वाले एक्सचेंजों पर US का पिछला बैन इसके काम ना करने के मुख्य कारणों में से एक है। SDN सूची में ऐसे व्यक्ति और कंपनियां शामिल हैं जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अपराध किए हैं। 

इसका मतलब यह है कि देश चाहे जिस एक्सचेंज का उपयोग करने की योजना बना रहा हो, उनमें से अधिकांश की एक शाखा अमेरिका में है। वे रूस के आदेश का उल्लंघन करके और उसके साथ काम करके सैंक्शंस या जेल का जोखिम नहीं चाहेंगे। 


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`