सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

सजा से डरे Sam Bankman Fried, वायरल फोटो करती है सब बयां

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की जेल की फोटो वायरल हो रही है।
  • वायरल फोटो में Sam Bankman-Fried बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे है, साथ ही उनका वजन भी काफी कम हो गया है।
  • SBF की फोटो से यह साफ़ जाहिर होता है कि वे FTX धोखाधड़ी केस में मिलने वाली सजा से डरे हुए है, जिसके लिए 28 मार्च, 2024 की डेट निर्धारित है।
20-Feb-2024 By: Rohit Tripathi
सजा से डरे Sam Bankm

लम्बी दाढ़ी के साथ काफी कमजोर नजर आए Sam Bankman Fried

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज FTX के फाउंडर और पूर्व CEO Sam Bankman Fried (SBF) की जेल की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसमें वे लम्बी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इस वायरल फोटो में SBF का वजन काफी कम नजर आ रहा है। ढीले-ढाले, मेले-कुचेले कपड़ो में बेहद कमजोर नजर आ रहे Sam Bankman-Fried को देखकर लगता है कि वे काफी दिनों से नहाए भी नहीं हैं। जानकारी के अनुसार Sam Bankman Fried ने लंबे समय से साफ़ सुथरा रहना बंद कर दिया है और उनका वजन भी लगातार गिर रहा है। जिससे पता चलता है कि SBF, FTX से जुड़े धोखाधड़ी के केस में मिलने वाली सजा से डर गए हैं। बता दे कि Sam Bankman-Fried को उनके पहले ट्रायल के बाद 7 आरोपों में दोषी पाया गया था।

ये आरोप वायर फ्रॉड, सिक्योरिटीज फ्रॉड, कमोडिटी फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश से जुड़े हुए थे। इन सभी आरोपों से जुड़ी अगली सुनवाई 28 मार्च, 2024 को होगी, जिसमें New York डिस्ट्रिक्ट जज Lewis Kaplan, Sam Bankman Fried सहित अन्य सभी आरोपियों की सज़ा सुनाएंगे। एक जानकारी के अनुसार SBF को अपने सभी आरोपों में कुल 115 साल तक की सजा सुनाई जा सकती हैं। Coin Gabbar का मनना है कि SBF की ताजा तस्वीर यह बयां करती हैं कि वे अपनी सजा के बारे में सोचते हुए डर रहे हैं। क्योंकि उन्हें भी इस बात का अंदाजा है कि जज Lewis Kaplan द्वारा उन्हें कठोर से कठोर दंड मिलना तय है। 

डरे हुए हैं Sam Bankman-Fried, अभी दूसरा ट्रायल भी है बाकी

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज FTX में धोखाधड़ी करने के बाद लगातार पुलिस और कोर्ट को गुमराह करते रहे SBF वर्तमान में जेल की चार दिवारी में अपना समय काट रहे हैं। फिलहाल उन्हें जेल में तो रखा गया है लेकिन कोर्ट 28 मार्च, 2024 को SBF और उनके साथियों को सजा सुनाएगा। जिसके बाद उन्हें आजीवन जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ सकता है। लेकिन यह तो बस उनके पहले ट्रायल की सजा है, जानकारी के अनुसार मार्च में ही Sam Bankman Fried को अपने दूसरे ट्रायल का सामना भी करना है, जो कि 11 मार्च से शुरू हो रहा है। पहले ट्रायल के परिणाम के बाद यह तो साफ़ है कि SBF दूसरे ट्रायल में भी दोषी ही करार दिए जाएँगे। क्योंकि वर्तमान में चल रहे FTX लॉशूट में जितने भी सबूत मिले हैं वह सब SBF के खिलाफ है। इस केस में SBF पर यह भी आरोप है कि उन्होंने गवाहों को धमकाने का काम किया हैं। फिलहाल Sam Bankman Fried के साथ सभी लोग 28 मार्च का इन्तजार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़िए : SBF को सजा मिलना तय, दूसरे ट्रायल का नहीं होगा इंतजार

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`