सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्रिप्टो इंडस्ट्री में बढ़ रहे है स्कैम, Deep fake फ्रॉड में आई तेजी

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Sumsub की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में स्कैम की योजनाएँ अधिक प्रोफेशनल हो गई हैं, 77% क्रिप्टोकरंसी कंपनियों ने स्कैम के नए पैटर्न की रिपोर्ट दी है।
  • सर्वे में शामिल कंपनियों में से 70% का मानना है कि हाल ही में हुए क्रिप्टो स्कैम में Deep fake स्कैम बहुत तेजी से बढ़ रहे है।
  • रिपोर्ट बताती है कि 55% क्रिप्टो कंपनियों को स्कैम की वजह से भारी नुकसान हुआ है जिससे उनके फाइनेंशियल कंडीशन और रेप्युटेशन दोनों प्रभावित हुई हैं।
30-Oct-2023 By: Shailja Joshi
क्रिप्टो इंडस्ट्री म

क्रिप्टो इंडस्ट्री में Deep fake के उपयोग में 128% की आई तेजी

बढ़ते क्रिप्टो स्कैम की घटनाओं के बीच हाल ही में एक नए सर्वे में क्रिप्टो इंडस्ट्री में बढ़ते Deep fake फ्रॉड पर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यह सर्वे Sumsub ने किया है, Sumsub एक फुल-साइकिल वेरिफिकेशन प्लेटफार्म है जिसने अपनी State of Verification and Monitoring in the Crypto Industry 2023 जारी की है। रिपोर्ट में क्रिप्टो इंडस्ट्री में वेरिफिकेशन परफॉरमेंस और धोखाधड़ी के आंकड़ों पर प्रकाश डाला गया है। Sumsub ने 100 क्रिप्टो कंपनियों के बीच एक सर्वेक्षण किया है और इसके परिणामों को क्रिप्टो इंडस्ट्री में प्रोफेशनल्स के साथ जोड़ा है। कुल मिलाकर, इस रिपोर्ट के लिए 800,000 फ्रॉड केस अध्ययन किया गया है।

Sumsub की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में स्कैम की योजनाएँ अधिक प्रोफेशनल हो गई हैं, 77% क्रिप्टोकरंसी कंपनियों ने स्कैम के नए पैटर्न और योजनाओं की खोज की रिपोर्ट दी है। जिसमें विशेष रूप से Deep fake एक महत्वपूर्ण चुनौती बनी हुई है, सर्वे में शामिल कंपनियों में से 70% का मानना है कि हाल ही में हुए क्रिप्टो स्कैम में Deep fake स्कैम बहुत तेजी से बढ़ रहे है। इसके अलावा सर्वे में पाया गया की पिछले वर्ष की तुलना में 2023 में क्रिप्टो इंडस्ट्री में Deep fake के उपयोग में 128% की आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है। रिपोर्ट बताती है कि 55% क्रिप्टो कंपनियों को स्कैम की वजह से भारी नुकसान हुआ है जिससे उनके फाइनेंशियल कंडीशन और रेप्युटेशन दोनों प्रभावित हुई हैं। वहीं कम्पनियों का यह भी कहना है कि इन Deep fake फ्रॉड में AI का भी उपयोज तेजी से बढ़ रहा है।  

वेरिफिकेशन टाइम में सुधार

इसके साथ ही, रिपोर्ट से पता चला है कि क्रिप्टो इंडस्ट्री डॉक्यूमेंट-बेस्ड से नॉन-डॉक वेरिफिकेशन सॉल्यूशन की ओर तेजी से बढ़ रही है, जिससे अब यह केवल 38 सेकंड में पूरा हो जाता है यहां तक की कुछ क्षेत्रों में यह तीन सेकंड तक तेज़ हो गया है। AI-जनरेटेड प्रोफाइल के चलते भी वेरिफिकेशन टाइम 2022 से 2023 तक लगभग आधा हो गया है। इसमें यूरोप वर्तमान में 30 सेकंड से भी कम समय के साथ आगे है। Africa, Asia और Latin America (Latam) क्षेत्र में वेरिफिकेशन स्पीड भी प्रभावशाली ढंग से बढ़ी है। 2023 में, Sumsub के क्रिप्टो क्लाइंट्स के बीच एवरेज वेरिफिकेशन टाइम में उल्लेखनीय कमी देखी गई है। सबसे प्रभावशाली सुधार Brazil, Mexico और Germany में देखे गए है।

यह भी पढ़िए : Artificial intelligenc फर्म Anthropic में $2B का निवेश करेगा Google

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`