सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्रिप्टो मार्केट में छाया बुलिश ट्रेंड, Memecoins में भी तेजी

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Bitcoin इस समय तेजी के दौर में है। पुरे क्रिप्टो मार्केट में इसका असर देखा जा रहा है जिससे मीम कॉइन मार्केट में भी तेजी आई है।
  • मीम कॉइन इकॉनमी का मूल्य वर्तमान में लगभग $23.8 बिलियन के करीब पहुंच गया है, जो 30 दिन पहले दर्ज किए गए $17.1 बिलियन के स्तर से $6.7 बिलियन अधिक है।
  • क्रिप्टो मार्केट की लगभग सभी क्रिप्टोकरंसी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। जिन क्रिप्टोकरंसियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है उनकी लिस्ट में कई मीम टोकन शामिल है।
11-Dec-2023 By: Shailja Joshi
क्रिप्टो मार्केट में

क्रिप्टो मार्केट में बुलिश ट्रेंड के चलते Memecoins में आया उछाल

Bitcoin इस समय तेजी के दौर में है। पूरे नवंबर में इसका मूल्य बढ़ा है, जिससे Bitcoin $44,000 तक पहुंच गया, जो 2023 में इसका उच्चतम मूल्य है। पूरे क्रिप्टो मार्केट में इसका असर देखा जा रहा है जिससे मीम कॉइन मार्केट में भी तेजी आई है। जिसके चलते मीम कॉइन इकॉनमी का मूल्य वर्तमान में लगभग $23.8 बिलियन के करीब पहुंच गया है, जो 30 दिन पहले दर्ज किए गए $17.1 बिलियन के स्तर से $6.7 बिलियन अधिक है। इसके अलावा टॉप टेन मीम टोकन में से नौ में पिछले सप्ताह में दोहरे अंक की बढ़त देखी गई है। जिसमे से टॉप टू मीम टोकन DOGE और SHIB, क्रमशः 19.1% और 21.5% बढे है। 

कई मीम कॉइन में आया उछाल 

बुल ट्रेंड के चलते ही BONK नामक मीमकॉइन अब PEPE को पछाड़कर तीसरा सबसे बड़ा मेम कॉइन बन गया है। BONK की कीमत एक महीने में 370% बढ़ गई है, जिससे इसकी मार्केट कैप 762 मिलियन डॉलर हो गई, जो PEPE के 675 मिलियन डॉलर से अधिक है। इस बढ़त का एक कारण, हाल ही में Binance और KuCoin जैसे बड़े एक्सचेंजों पर इसकी लिस्टिंग को भी माना जा रहा है। जिससे अधिक लोगों के लिए इसे खरीदना और बेचना आसान हो गया है।

वहीं मीम कॉइन PEPE भी सुर्ख़ियों में है। PEPE के सुर्ख़ियों में रहने के पीछे का मुख्य कारण इसकी कीमतों में पिछले 15 दिनों में आई तेजी हैं। बता दे कि PEPE ने पिछले 15 दिनों 33.2% की तेजी देखी है। वर्तमान में यह $0.00000144 पर ट्रेंड कर रहा है। इस उछाल का एक कारण Binance की घोषणा को माना जा रहा है। हाल ही में Binance ने घोषणा की थी कि Pepe को अब उसके प्लेटफॉर्म पर कोलैटरल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे Pepe की कीमत और ट्रेडिंग वॉल्यूम में अतिरिक्त उछाल आया है। 

मीमकॉइन Floki के लिए 2023 में अक्टूबर का महीना सबसे अच्छा रहा, जिसके बाद कई विशेषज्ञों का मानना था कि मीमकॉइन क्रैश हो जाएगा। हालाँकि, बढ़ते क्रिप्टो मार्केट के चलते Floki का विकास जारी रहा है। नवंबर में इसका मूल्य 29.6% बढ़ गया और इसका डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम लगातार कई दिनों तक 100 मिलियन डॉलर से अधिक रहा।

क्रिप्टो मार्केट के विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह बुलिश मार्केट की शुरुआत हैं, जो कि आगे भी जारी रहेगी। क्योंकि वर्तमान में क्रिप्टो मार्केट की लगभग सभी क्रिप्टोकरंसी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। जिन क्रिप्टोकरंसियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है उनकी लिस्ट में कई मीम टोकन शामिल है। जो उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहे है।  

यह भी पढ़िए : समाज के लिए खतरा बनता जा रहा है Artificial Intelligence

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`