सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

NFTs को लेकर हमेशा ही रहा है Snoop Dogg का लगाव

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Snoop Dogg के कलेक्शन की टोटल वर्थ लगभग $3.81 million से भी ज्यादा है।
  • Snoop Dogg कई NFTs प्रोजेक्ट्स और कोलेबोरेशन्स कर पर काम कर चुके है।
16-Jun-2023 By: Jeet Gokhale
NFTs को लेकर हमेशा ह

Cozomo de Medici के ज़रिये NFTs कलेक्ट करते हैं Snoop Dogg

Non-fungible tokens एक लोकप्रिय डिजिटल प्रॉपर्टी हैं, जिसमें कई बड़ी हस्तियां दिलचस्पी दिखा रही है। Snoop Dogg अमेरिका के प्रसिद्ध रैपर हैं और वे भी एक अनोनिमस अकाउंट Cozomo de Medici के ज़रिये NFTs कलेक्ट करते हैं। उन्होंने 2021 में अपना पहला NFT कलेक्शन रिलीज किया था और वे कई अन्य NFT प्रोजेक्ट्स और कोलेबोरेशन्स भी रिलीज़ कर चुके हैं।

NFT (Non-fungible tokens) डिजिटल प्रॉपर्टी है, जो यूनिक क्रिप्टोग्राफिक टोकन के रूप में जानी जाती है। ये वह डिजिटल प्रॉपर्टी है, जो Blockchain टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है और इसकी लेनदेन से जुडी सभी प्रक्रिया Blockchain प्लेटफार्म पर ही की जाती है। वर्तमान में NFTs का चलन चल रहा है, कई प्रसिद्ध लोग इनमे निवेश करना पसंद करते है, उन्ही में से एक Snoop Dogg भी हैSnoop Dogg अमेरिका के फेमस रैपर है और इनकी कला दुनिया भर में लोकप्रिय हैSnoop Dogg का NFTs को लेकर एक अलग ही लगाव है 

Snoop Dogg या Cozomo de Medici

Snoop Dogg ने खुलासा किया है कि वह एक NFTs कलेक्टर हैं, और वे एक एनोनिमस अकाउंट से NFTs कलेक्ट करते है उन्होंने अपने ट्विट में कहा है NFT की  दुनिया में उनका एनोनिमस नाम Cozomo de Medici है अगर हम Cozomo de Medici पर देखे तो Snoop Dogg ने मल्टीपल्स टोकंस ख़रीदे है उनके पास सबसे वैल्युएबल टोकन CryptoPunk है, उनके CryptoPunk की वर्थ बाकि टोकंस से ज्यादा हैSnoop Dogg के कलेक्शन की टोटल वर्थ लगभग $3.81 million से भी ज्यादा है Snoop Dogg ने अपना पहला NFT कलेक्शन मार्च 2021 में रिलीज़ किया था, जिसमें एक ओरिजिनल ट्रैक भी था जिसका नाम  NFT and Snoop Dogg Coins है। 2022 में Snoop Dogg ने  Clay Nation के साथ कोलेबोरेट किया और Cardano Blockchain प्लेटफार्म पर एक NFT लॉन्च की जिसका नाम Baked Nation है। 

इस प्रोजेक्ट के साथ Snoop Dogg Cardano Blockchain पर NFT लॉन्च करने वाले पहले व्यक्ति बन गए थे 2021 में Snoop Dogge ने मेटावर्स गेमिंग प्लेटफार्म Sandbox के साथ कोलैबोरेशन किया था इस कोलैबोरेशन का रिजल्ट Snoopverse है। फरवरी 2022 में Snoop Dogg ने Death Row records को खरीदने की घोषणा की थी और साथ ही उनके ट्वेंटिएथ स्टूडियो एल्बम Bacc On Death Row को लॉन्च करने की भीं घोषणा की थी। यह सॉंग “Stash Box” NFTs के रूप में रिलीज़ हुआ था यह कुछ NFT और Crypto से जुड़े प्रोजेक्ट्स और कोलैबोरेशन जो Snoop Dogg द्वारा किये गए है, जिससे उन्होंने अपना क्रेज NFT की ओर प्रकट किया है 

यह भी पढ़िए:क्या सच में $250,000 से अधिक हो जाएगी Bitcoin की कीमत

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`