सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Solana कर रहा है बेहतरीन प्रदर्शन, बनाया नया इयरली हाइ

महत्वपूर्ण बिंदु
  • सबसे भरोसेमंद ऑल्टकॉइन में से एक Solana बीते कुछ दिनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है।
  • SOL की कीमत में पिछले 30 दिनों में भी 31% से ज्यादा की वृद्धि हुई हैं। इसके साथ ही Solana नई इयरली हाइ पर पहुंचने वाला अल्टकॉइन बन गया है।
  • Solana कि कीमत में वृद्धि के पीछे का एक कारण इसके मीमकॉइन Dogwifhat (WIF) को माना जा रहा हैं।
29-Feb-2024 By: Shailja Joshi
Solana कर रहा है बेह

SOL ने अपने प्रदर्शन से सबको चौकाया, बनाया नया इयरली हाइ

सबसे भरोसेमंद ऑल्टकॉइन में से एक Solana बीते कुछ दिनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। जहाँ लोग Bitcoin की कीमतों में आयी तेजी पर ध्यान लगाए हुए हैं, वहीँ इस बीच SOL ने अपने प्रदर्शन से सबको चौका दिया। बता दे पिछले 7 दिनों में Solana (SOL) में करीब 21% की तेजी देखी गई हैं। उम्मीद हैं कि आने वाले दिनों में भी SOL बेहतरीन प्रदर्शन करेगा। वर्तमान में $128 पर ट्रेड हो रहे SOL की कीमत में पिछले 30 दिनों में भी 31% से ज्यादा की वृद्धि हुई हैं। इसके साथ ही Solana नई इयरली हाइ पर पहुंचने वाला अल्टकॉइन बन गया है। हालाँकि, SOL अभी भी $259.62 के अपने आल टाइम हाई से 52% नीचे है, जो यह 6 नवंबर, 2021 को पहुंचा था। हालाँकि एक्स्पेट्स का मानना है कि BItcoin halving के बाद यह $250 तक पहुँच सकता है। 

मीम कॉइन ने बढाई कीमत 

Solana कि कीमत में वृद्धि के पीछे का एक कारण इसके मीमकॉइन Dogwifhat (WIF) को माना जा रहा हैं। क्योंकि Dogwifhat (WIF) के चलते Solana ब्लॉकचेन पर गतिविधि बढ़ गई है। बता दें कि पिछले 7 दिनों में Dogwifhat की कीमतों में लगभग 143% का उछाल आया है।  14 दिसंबर, 2023 को लॉन्च किया गया, WIF एक मेमेकॉइन है जिसमें सोलाना डेवलपर के कुत्ते की टोपी पहने हुए तस्वीर है। अपनी स्थापना के बाद से, WIF ने 50,000% से अधिक की बढ़त हासिल की है। इसके अलावा Bitcoin की कीमतों में आए उछाल का असर भी Solana की कीमतों पर पड़ा है।  

अन्य ऑल्टकॉइन में भी आई तेजी 

Solana के अलावा अन्य ऑल्टकॉइन में भी देखने को मिली है जिसका मुख्य कारण Bitcoin की कीमत में आया उछाल है। Bitcoin की कीमत दो सालों बाद $64,005 पहुँच गई है और वर्तमान में इसकी कीमत $63,078 है। Bitcoin की कीमत का सीधा असर मार्केट की अन्य क्रिप्टोकरेंसी पर भी देखा जा रहा है। Solana के साथ ही Ethereum, Dogecoin, Shiba Inu जैसे कॉइन में भी बढ़त देखी गई है।  

यह भी पढ़िए : Ethereum की तुलना में Solana पर बढ़ रहा है निवेशकों का भरोसा

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`