सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

South Korea की OTC Crypto Market पर नजर, वजह अपराधिक गतिविधियां

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Cryptocurrency पर अपराधिक गतिविधियों के लिए इसके इस्तेमाल के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच South Korea रेगुलेटर ने ओवर-द-काउंटर (OTC) क्रिप्टो ट्रेड्स पर ध्यान केंद्रित किया है।
  • OTC ट्रांजेक्शन में पीयर-टू-पीयर एक्सचेंजों के साथ-साथ रेगुलेटेड प्लेटफॉर्म्स के बाहर किए जाने वाले सभी लेनेदेन शामिल हैं।
  • South Korea ने कुछ दिन पहले ही देश में क्रिप्टो एक्सचेंज पर लगाम कसने के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी।
18-Sep-2023 By: Deeksha
South Korea की OTC C

South Korea रेगुलेटर ने OTC क्रिप्टो ट्रेड्स पर किया ध्यान केंद्रित

Cryptocurrency पर South Korea नए-नए नियम लेकर आ रहा है। Cryptocurrency पर अपराधिक गतिविधियों के लिए इसके इस्तेमाल के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच South Korea रेगुलेटर ने ओवर-द-काउंटर (OTC) क्रिप्टो ट्रेड्स पर ध्यान केंद्रित किया है। वहीं South Korea में फाइनेंस रेगलुटर OTC Crypto Market ट्रांजेक्शन की निगरानी कर रहे हैं। लोकल रिपोर्ट के अनुसार, फाइनेंसियल सर्विस कमीशन (FSC) के डिप्टी चीफ प्रोसीक्यूटर Ki No-Seong, Park Min-Woo और अन्य महत्वपूर्ण नियामक अधिकारियों ने वर्चुअल एसेट्स से जुड़े क्रिमिनल लीगल इश्यु “Focus On Unregulated OTC Crypto Market” नाम के एक सेशन में भाग लिया था। इस प्रोग्राम में No-Seong ने Cryptocurrency पर बढ़ती जा रही अपराधिक गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि Cryptocurrency में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं और इनको सख्ती के साथ रोकने की आवश्यकता है। No-Seong ने मनी लॉन्ड्रिंग मामलें रोकने के लिए OTC Crypto Market में फाइनेंस रेगलुटर्स से कड़ी निगरानी रखने का अनुरोध किया है। 

OTC Crypto Market क्या है

OTC Crypto Market उन एक्सेचेंजों का वर्णन करता है, जो गवर्नमेंट द्वारा आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त नहीं है। बल्कि OTC ट्रांजेक्शन में पीयर-टू-पीयर एक्सचेंजों के साथ-साथ रेगुलेटेड प्लेटफॉर्म्स के बाहर किए जाने वाले सभी लेनेदेन शामिल हैं। No-Seong ने OTC ट्रांजेक्शन के बारे में चर्चा करते हुए एक केस का उदाहरण भी दिया था, जिसमें इंटरनेशनल इनवेस्टीगेशन क्राइम ब्रांच Incheon District Prosecutors ऑफिस द्वारा अक्टूबर 2021 और अक्टूबर 2022 में अवैध विदेशी मुद्रा में शामिल होने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी थी। तीनों व्यक्तियों पर आरोप लगाया गया था कि Libyans के अनुरोध पर इन लोगों ने फॉरेन OTC से $70.9 Million की वर्चुअल करंसी को पहले खरीदा और फिर इसे केश में बदलकर South Korea भेजा गया। इस वर्चुअल करंसी का इस्तेमाल कर किए गए गैरकानूनी विदेशी मुद्रा लेनेदेने का मूल्य South Korean कस्टमर सर्विस ने पिछले साल $4 Billion होने का अनुमान लगाया था। No-Seong ने इस उदाहरण को Cryptocurrency से जुड़ी अपराधिक गतिविधियों से सतर्क रहने के लिए पेश किया है। 

South Korea अपने स्ट्रिक्ट क्रिप्टो रूल्स के लिए जाना जाता है

South Korea ने कुछ दिन पहले ही देश में क्रिप्टो एक्सचेंज पर लगाम कसने के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी। South Korea द्वारा जारी की गई इस गाइडलाइन के अनुसार, क्रिप्टो एक्सचेंजों को कम से कम $3 Billion का रिजर्व बनाए रखना जरूरी है। इसके साथ ही रिजर्व में अधिकतम 20 Billion वॉन जमा किए जा सकते हैं। South Korea द्वारा नए नियम पेश करने के पीछे की वजह देश में Cryptocurrency पर अपराधों को बढ़ने से रोकना हैं। वहीं पिछले कुछ सालों की बात की जाए तो South Korea अपने स्ट्रिक्ट क्रिप्टो रूल्स के लिए जाना जाता है और इस देश के पास क्रिप्टो से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए कई निमय मौजूद हैं। 

ये भी पढ़े- FTX क्लास-एक्शन केस में Lawrence और YouTube इन्फ्लुएंसर्स का सेटलमेंट

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`