सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Twitter से Elon Musk ने उड़ाई चिड़िया, DOGE को बनाया Logo

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Twitter की टीम ने Twitter के आइकन में बदलाव किया है और ब्लू बर्ड के प्रतिक के स्थान पर मीमकॉइन Dogecoin के प्रतिक को अपना लोगो बनाया है।
  • Twitter द्वारा DOGE को अपने लोगो के रूप में बदलने के बाद मीम करंसी Dogecoin की कीमत में वृद्धि देखी गई और DOGE की कीमत में करीब 20% की बढ़ोतरी देखी गयी।
04-Apr-2023 By: Pankaj Gupta
Twitter से Elon Musk

Twitter के मालिक Elon Musk द्वारा अपने सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक बड़ा बदलाव किया गया है, दरअसल Twitter के लोगो में बदलाव कर उसपर DOGE का आइकन लगा दिया गया है। जिसे Musk की एक प्रमोशन एक्टिविटी के रूप में देखा जा रहा है।

Twitter के मालिक Elon Musk सुर्ख़ियों में बने रहने के किसी भी मौके को नहीं गवाते। ऐसे में उन्होंने उस समय अपने यूजर्स को चौंका दिया, जब हर किसी के Twitter लोगो पर ब्लू बर्ड के स्थान पर DOGE नजर आने लगा। एकाएक यूजर्स के बीच यह सवाल गरमा गया कि क्या सबके Twitter लोगो पर ही यह बदलाव हुआ है, जिसके बाद खुद Elon Musk ने एक ट्विट कर इस बदलाव के विषय में जानकारी दी। Elon Musk मस्क ने एक मजेदार ट्विट पोस्ट किया, जिसमें एक पुलिस ऑफिसर ट्विटर का लाइसेंस चेक कर रहा है, जिसपर कार में बैठा हुआ DOGE कहता है, कि वह मेरी पुरानी तस्वीर है। 

बता दे कि Musk के ट्विट करते ही मीम कॉइन DOGE की कीमतों में 30% की वृद्धि देखी गई। हालांकि अभी तक यह साफ़ नहीं हुआ है कि Twitter से ब्लू बर्ड के लोगो को हटाकर स्थाई रूप से DOGE के आइकन को ट्विटर का लोगो बनाया गया है, या फिर कुछ दिनों के लिए ही यह बदलाव किया गया है। हालांकि यह बदलाव तब हुआ जब Elon Musk द्वारा US के एक न्यायधीश से निवेशकों द्वारा दायर $258 बिलियन के एक मुकदमें को ख़ारिज करने की अपील की गई थी। दरअसल निवेशकों द्वारा Musk पर यह आरोप लगाया गया था कि Musk ने Dogecoin को प्रमोट करने के लिए एक pyramid scheme का संचालन किया था। Elon Musk के वकीलों ने इस आरोप पर तर्क दिया कि फनी पिक्चर्स और समर्थन के शब्दों को ट्विट करना धोखाधड़ी नहीं है। 

न्यायधीश के समक्ष वकीलों के तर्क के बाद Twitter का लोगो DOGE के आइकन के रूप में बदलना मस्क पर आरोप लगाने वाले निवेशकों को चिढ़ाने की तरह प्रतीत हुआ। Elon Musk का DOGE को सपोर्ट करने की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी वे एक ट्विट में अपने पेट डॉग को Twitter के CEO की कुर्सी पर बैठाकर एक फोटों शेयर कर चुके हैं। इतना ही नहीं Elon Musk मीम कॉइन की शुरुआत से ही अपने आप को Dogefather बताते रहे हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या Elon Musk Twitter के पुराने ब्लू बर्ड आइकन को फिर से Twitter का लोगो बनाएंगे या फिर DOGE के आइकन के साथ ही अपनी Twitter सेवाओं को जारी रखेंगे।

यह भी पढ़िए : US का ठंडा व्यवहार क्या Hong Kong को बना देगा क्रिप्टो का सेंटर

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`