सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

SBF के ट्रायल की तरह ही हो सकता है Do Kwon के ट्रायल का रिजल्ट

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Terraform Labs के को-फ़ाउंडर Do Kwon का पहला ट्रायल जल्द शुरू होने वाला है, जिसके लिए कोर्ट फिलहाल 29 जनवरी की डेट निर्धारित की है।
  • लेकिन Do Kwon Montenegro में प्रत्यर्पण चुनौतियों के चलते होने वाली देरी का हवाला देते हुए ट्रायल डेट को मार्च तक स्थगित करने की बात कह रहे है।
  • माना जा रहा है कि Do Kwon के ट्रायल के बाद भी कोर्ट का फैसला वही होगा, जो Sam Bankman-Fried के ट्रायल के बाद कोर्ट ने सुनाया था, क्योंकि इन दोनों कैस में काफी समानताएं हैं।
15-Jan-2024 By: Rohit Tripathi
SBF के ट्रायल की तरह

SBF की तरह Do Kwon को भी मिल सकती है 115 साल की सजा

FTX के पूर्व CEO Sam Bankman-Fried को कोर्ट द्वारा उनके पहले ट्रायल के बाद सभी 7 आरोपों में दोषी ठहराया गया और उनकी सजा की डेट भी 28 मार्च निर्धारित की गई हैं। जहाँ माना जा रहा है कि उन्हें करीब 115 साल की जेल हो सकती हैं। ऐसे में Coin Gabbar का मानना है कि Terraform Labs के को-फ़ाउंडर Do Kwon को भी अपने पहले ट्रायल के बाद में कोर्ट द्वारा आरोपी ठहराया जा सकता है और उन्हें भी 100 साल से ज्यादा की सजा हो सकती हैं। 

Terraform Labs के को-फ़ाउंडर Do Kwon भी शायद इस बात को भलीभांति जानते हैं, इसलिए Do Kwon अपनी ट्रायल डेट को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। बता दे कि US डिस्ट्रिक कोर्ट ने Do Kwon के पहले ट्रायल की डेट 29 जनवरी निर्धारित की हैं। वहीँ Do Kwon ने अपनी लीगल टीम के माध्यम से कोर्ट में अनुरोध किया है कि उनके पहले ट्रायल की डेट मार्च कर दी जाए, जिससे Know भी ट्रायल में उपस्थित हो संके। वर्तमान में Know, Montenegro में प्रत्यर्पण चुनौतियों के चलते होने वाली देरी का हवाला देते हुए ट्रायल में उपस्थित न हो पाने की बात कह रहे हैं।

Sam Bankman-Fried और Do Know के केस में हैं समानताएं

Terraform Labs के को-फ़ाउंडर Do Kwon और FTX के को-फ़ाउंडर Sam Bankman-Fried के केस में काफी समानताएं है। जैसे - 

  • Sam Bankman-Fried पर क्रिप्टो एक्सचेंज FTX में धोखाधड़ी और हेरफैर करने के आरोप हैं। वहीँ Do Kwon पर भी Terraform Labs में इसी तरह की गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप लगाए गए हैं। 

  • Sam Bankman-Fried भी धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट और पुलिस को गुमराह कर रहे थे और मामले से जुड़े गवाहों को डराने का काम कर रहे थे। ठीक इसी तरह Do Kwon भी मामले में कोर्ट और पुलिस को गुमराह करते आए हैं, जहाँ एक देश से दूसरे देश में जाना इसका उदहारण है। 

  • Sam Bankman-Fried ने धोखाधड़ी से जुड़े आरोपों से हमेशा इनकार किया है, वहीँ Kwon भी धोखाधड़ी से जुड़े मामले में अपने आपको निर्दोष बताते आए हैं। 

  • SBF पर क्रिप्टो फ्रॉड, वायर फ्रॉड, जैसे कुल 7 आरोप लगाए गए थे, जिसमें उन्हें सजा हुई। वहीँ Kwon पर भी क्रिप्टो फ्रॉड, वायर फ्रॉड के साथ फर्जी पासपोर्ट रखने जैसे आरोप हैं। 

  • दोनों के मामलों में एक और बड़ी समानता यह भी है कि पुलिस द्वारा अरेस्ट किए जाने से पहले दोनो मजे की लाइफ जी रहे थे। साथ ही दोनों के मामलों में यह भी नजर आता है कि वे अपने एक्सचेंज में हो रही धोखाधड़ी के बारे में अच्छी तरह से जानते थे। साथ ही नजर आता है कि दोनों ने जानबुझकर ही इस फ्रॉड को अंजाम दिया हैं। 

अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि Do Kwon को भी क्या SBF की तरह दोषी करार दिया जाता है या फिर अपने पहले ट्रायल में किसी तरह की तिकड़म लगाकर Kwon बच सकते हैं। 

यह भी पढ़िए : SBF को सजा मिलना तय, दूसरे ट्रायल का नहीं होगा इंतजार

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`