सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Argo Blockchain के संघर्ष पर नहीं लग रहा विराम, अभी भी कर्ज बकाया

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Argo Blockchain को 2022 से कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जून 2022 में Argo Blockchain पर $143 Million का कर्ज बकाया था।
  • इसी साल 2023 में Argo Blockchain ने $18.8 Million का आधे साल का नेट लॉस दर्ज किया है।
  • Argo Blockchain में भारी गिरावट आने के बावजूद भी इसने $4 Million तक का कर्ज कम कर लिया है।
29-Aug-2023 By: Deeksha
Argo Blockchain के स

Argo Blockchain पर 2022 में $143 Million का कर्ज था बाकी

Argo Blockchain PLC एक लोकप्रिय क्रिप्टो माइनर है और एक वर्ल्ड वाइड डेटा सेंटर एन्टरप्राइज का संचालन करता है। इसके अलावा Argo Blockchain Cryptocurrency माइनिंग एक्टिविटीज को पूरा करने के लिए अत्यधिक सक्षम और अफेक्टेड बेसिक इन्फ्रास्टक्चर की पेशकश करता है। बता दें कि Blockchain और Cryptocurrency की कीमतों में आई गिरावट की वजह से Argo Blockchain को साल 2022 में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इन कठिनाइयों को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही थी कि इसमें इनवेस्ट करने वाले इनवेस्टर्स कंपनी की स्थिति पर नकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे। साथ ही Argo Blockchain पर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यह कंपनी साल 2023 में दिवालिया घोषित कर दी जाएगी, क्योंकि जून 2022 में Argo Blockchain पर $143 Million का कर्ज बकाया था।

Argo ने गिरावट के बाद भी $4 Million का कर्ज चुकाया

Argo Blockchain माइनिंग कंपनी, जो निगेटिव मार्केट कंडीशन और हाईली कॉम्पटेटिव माइनिंग इकोसिस्टम के बीच लगातार संघर्ष कर रही है। इसी साल 2023 में Argo Blockchain ने $18.8 Million का आधे साल का नेट लॉस दर्ज किया है, जो कि $39.6 Million के नेट लॉस से 50% कम है। लेकिन Argo Blockchain को लॉस होने के बावजूद भी इसने 2023 में $4 Million तक का कर्ज कम कर लिया है। अगर कंपनी के 2023 के इंटरिम हाल्फ ईयर की बात की जाए तो इसने कुल 1628 ब्लॉकमाइनर्स तैनात करके अपनी कुल हैश रेट क्षमता को 2.8 एक्सहाज प्रति सेकंड तक बढ़ाने की योजना पर काम किया है। Argo ने पहले ये चेतावनी जारी की थी कि साल 2022 की समाप्ति में अपनी हेलिओस सुविधा के लिए गैलेक्सी के साथ डील करने से पहले उसे फाइनेंस रिलेटेड समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन डील के खत्म होने के तुरंत बाद ही Argo CEO Peter Wall ने इस्तीफा दे दिया था। Argo Blockchain में लगातार आ रही गिरावट के बाद भी इसने अपने कर्ज में कटौती की है। लेकिन भविष्य में इसे और भी अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके पीछे का कारण यह है कि अभी भी Argo Blockchain पर कर्ज बकाया है और इसमें लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। अब देखना यह होगा कि इतने उतार-चढ़ाव के बाद भी क्या साल 2023 के अंत तक Argo Blockchain अपना पूरा कर्ज चुकाने में कामयाब होगी या फिर इसे ऐसे ही लगातार संघर्ष करना होगा। 

ये भी पढ़े- क्रिप्टो रेगुलेशन की दौड़ में अब South Korea भी हुआ शामिल

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`