सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

तुर्की में 25% इंटरनेट उपयोगकर्ता क्रिप्टो या Bitcoin के मालिक

  •  एक रिपोर्ट के अनुसार तुर्की में 25% इंटरनेट उपयोगकर्ता Bitcoin या क्रिप्टो के मालिक हैं। 

  •  साल 2021 में यह 18% था जो की बढ़ कर 25 % हो गया है।   

  • दुनिया के अन्य देशो में भी क्रिप्टो करंसी निवेशकों की संख्या में वृद्धि देखी गई है ओर कई देश इसे अपना रहे है। 


तुर्की में 25% इंटरन

क्रिप्टो के लिए यह एक कठिन वर्ष रहा है। क्रिप्टो करंसी की कीमतें 

गिर गई हैं, परियोजनाएं ध्वस्त हो गई हैं और कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं।

 निवेशकों का विश्वास क्रिप्टो पर काम होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में भी तुर्की जैसे देशो में क्रिप्टो का उपयोग करने वाले लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है।

 एक रिपोर्ट के अनुसार तुर्की में 25% इंटरनेट उपयोगकर्ता Bitcoin या क्रिप्टो के मालिक हैं। जो की दुनिया में सबसे ज्यादा है। साल 2021 में यह 18 प्रतिशत था जो की बढ़ कर 25 % हो गया है।   

बेशक, तुर्की वैश्विक क्रिप्टो मंदी से बचा नहीं है। परिबू के 2022 के शोध के अनुसार एक्सचेंज की दैनिक लेनदेन की मात्रा 2021 में 850 मिलियन डॉलर से घटकर 145 मिलियन डॉलर रह गई है। लेकिन फिर भी स्थानीय लोगो का उत्साह मजबूत बना हुआ है। कई मिडिया रिपोर्ट इसका एक कारण तुर्की की बढ़ती महंगाई ओर स्थानीय करंसी लीरा की गिरती कीमतों को बताते है। 

दुनिया के अन्य देशो में भी क्रिप्टो करंसी निवेशकों की संख्या में वृद्धि देखी गई है ओर कई देश इसे अपना रहे है। क्रिप्टो अडॉप्शन पर किये गए हाल ही के एक सर्वे के अनुसार, क्रिप्टो करंसी अपनाने में वियतनाम पहले स्थान पर है। इसके बाद नाइजीरिया दूसरे स्थान पर है |

जबकि इस रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका पांचवे स्तन पर है जो,  2021 में आठवें और 2020 में छठे स्थान पर था | क्रिप्टो उधोग में मंदी के बावजूद विभिन्न देश इसे अपना रहे है भले ही इसका विकास धीरे हो रहा हो लेकिन यह अपने पहले के स्तरों से काफी ऊपर है।

यह भी पढ़े :  Goldman Sachs FTX के पतन के बाद क्रिप्टो फर्मों को खरीदना चाहते हैं

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`