सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Twitter पर बड़े पैमाने पर छंटनी करने के लिए क्लास एक्शन मुकदमा दायर किया गया

  • Elon Musk द्वारा 3,700 कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस निकलने के बाद Twitter पर मुकदमा |

  • बड़े पैमाने पर छंटनी करने के लिए  कम से कम 60 दिनों का नोटिस देना जरुरी है। 


Twitter पर बड़े पैमा

Elon Musk द्वारा 3,700 कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस निकलने के बाद Twitter पर मुकदमा दायर किया गया है। 

कर्मचारियों का दावा है कि कंपनी ने नोटिस दिए बिना इस तरह का कदम उठा कर संघीय और कैलिफोर्निया कानून तोड़ा है। सैन फ्रांसिस्को संघीय अदालत में गुरुवार(3 अक्टूबर ) को एक क्लास-एक्शन मुकदमा दायर किया गया था।

Twitter ने ईमेल के जरिए कर्मियों को बताया कि वह शुक्रवार(4 अक्टूबर ) से कर्मचारियों की कटौती शुरू करेगा।

मामले के जानकार लोगों ने कहा की,लागत में कटौती करने के लिए मस्क का आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का इरादा है। संघीय कर्मचारी समायोजन और पुनर्प्रशिक्षण अधिसूचना अधिनियम के तहत बडी कंपनियों को बड़े पैमाने पर छंटनी करने के लिए  कम से कम 60 दिनों का नोटिस देना जरुरी है। Twitter संघीय WARN अधिनियम के तहत आवश्यक सूचना दिए बिना बड़े पैमाने पर छंटनी कर रहा है। 

इसके अलावा, मुकदमइ में अदालत से अनुरोध किया गया है कि वह ट्विटर को वर्कर एडजस्टमेंट एंड रिट्रेनिंग नोटिफिकेशन एक्ट का पालन करने का आदेश जारी करे। इसके अतिरिक्त, अदालत से कंपनी को उन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता या जबरदस्ती करने से रोकने के लिए कहता है जो उन्हें कानूनी कार्यवाही में भाग लेने से रोकेंगे।

Twitter के कर्मचारियों को आज उनके ईमेल पर सूचित किया जाएगा। हालांकि, जो लोग लेऑफ की सूची में हैं, उन्हें उनके व्यक्तिगत पते पर एक ईमेल द्वारा बताया जाएगा। 

वही, Elon Musk के सोशल मीडिया फर्म के कार्यभार संभालने के बाद कुछ कर्मचारी Twitter छोड़ना चाहते है।

यह भी पढ़े :Warner Brothers , Game of Thrones का NFT कलेक्शन जारी करेंगे

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`