सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Cryptocurrency की दुनिया का एक मशहूर नाम Vitalik Buterin

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Vitalik Buterin ने जब Ethereum का इन्वेंशन किया तब वे केवल 19 वर्ष के थे।
  • Vitalik Buterin एक दानी स्वाभाव के व्यक्ति है और वे कई संस्थाओ में दान कर मदद करते चुके है।
  • Covid19 के समय भारत के कोविड रिलीफ फंड में Vitalik Buterin ने लगभग 7 हज़ार करोड़ का दान किया था।
14-Jun-2023 By: Jeet Gokhale
Cryptocurrency की दु

Vitalik Buterin, एक Russian-Canadian कंप्यूटर प्रोग्रामर हैं और Ethereum के संस्थापक भी हैं। उन्होंने 2013 में Ethereum का निर्माण किया, जो विश्व की दूसरी सबसे बड़ी Cryptocurrency है। उनकी कम उम्र में ही यह उपलब्धि प्राप्त करना विशेष है। Vitalik Buterin दान करने में संदेह नहीं करते, उन्होंने Covid19 के समय भारत के कोविड रिलीफ फंड में लगभग 7 हज़ार करोड़ का दान किया था 

Vitaly Dmitrievich Buterin जिन्हें हम सब Vitalik Buterin के नाम से जानते है, वे एक Russian-Canadian कंप्यूटर प्रोग्रामर है, जिनका जन्म 31 जनवरी 1994 में रूस के कोलोमना में हुआ था। कंप्यूटर प्रोग्रामिंग या कहें कंप्यूटर में दिलचस्पी Vitalik Buterin के जेनेटिक्स में ही मौजूद थी, क्योंकि उनके पिता Dmitry Buterin खुद एक कंप्यूटर साइंटिस्ट थे। Vitalik Buterin जब 6 साल के थे तभी वह कनाडा में शिफ्ट हो गए थे। कनाडा में उनका हाई स्कूलिंग टोर्नोटो नामक शहर के Abelard school में हुआ था। जब Vitalik 17 वर्ष के थे तब उन्हें Bitcoin के बारे में उनके पिता से पता चला था और तभी से उनकी रूचि Cryptocurrency में बढ़ गयी थी। 

हाई स्कूल के बाद Vitalik Buterin ने अपनी आगे की पढाई University of Waterloo से की थी, जहाँ उन्होंने एडवांस कोर्सेज लिए और साथ ही क्रिप्टोग्राफर Ian Goldberg के रिसर्च असिस्टेंस के रूप में काम किया। Buterin ने वर्ष 2012 में इटली में हुए इंटरनेशनल ओलंपियाड इन इन्फार्मेटिक्स में ब्रोंज़ मैडल भी प्राप्त किया था। Vitalik Buterin को Peter thiel की Thiel Fellowship द्वारा अवार्ड के रूप में $100,000 स्कालरशिप मिली थी,  जिसके बाद उन्होंने 2014 में University से ड्रॉपआउट ले लिया था। स्कालरशिप मिलने के बाद Buterin ने अपना सारा ध्यान अपने नए प्रोजेक्ट पर आकर्षित कर दिया था। लेकिन यह कारण नहीं है जिसके वजह से Vitalik Buterin का नाम दुनिया में इतना मशहूर है।  

क्यों है Vitalik Buterin दुनिया का एक मशहूर नाम  

Vitaly Dmitrievich Buterin कम उम्र में मशहूर होने वाले लोगो की गिनती में आते है Vitalik Buterin Cryptocurrency जगत का एक प्रचलित नाम है, क्योंकि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी Cryptocurrency Ethereum के फाउंडर और कोई नहीं Vitalik Buterin है Buterin ने दिसम्बर 2013 में Ethereum का इन्वेंशन किया और वर्ष 2015 में इसे क्रिप्टो जगत में लॉन्च किया। जब Ethereum का इन्वेंशन किया गया तब Vitalik Buterin केवल 19 वर्ष के थे इतनी कम उम्र में इतने बड़े प्लेटफार्म को डिजाईन करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि हैVitalik Buterin टैलेंटेड होने के साथ-साथ दानवीर भी है, Covid19 के समय पूरा विश्व महामारी के दौर से गुज़र रहा था और भारत देश पर इसका कुछ ज्यादा प्रभाव हुआ था। इस संकट के समय में भारत के कोविड रिलीफ फंड में लगभग 7 हज़ार करोड़ का दान प्राप्त हुआ और यह दान करने वाले शख्स Vitalik Buterin थेVitalik Buterin दान करने में संदेह नहीं करते, वे 2017 में मशीन इंटेलिजेंस रिसर्च इंस्टीट्यूट को $7.5 लाख का दान और 2018 में SENS Research Foundation को $2.4 मिलियन का दान कर चुके हैVitalik Buterin दरिया दिल स्वाभाव के व्यक्ति है और समय-समय पर वे दान करते रहते है  

यह भी पढ़िए : Top 5 Crypto Exchanges, जिनके बारे में आपको होनी चाहिए जानकारी

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`