सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

वित्तीय उथल पुथल के बीच भी क्यों है Crypto स्थिर

  • हाल के कुछ वर्षों में क्रिप्टो करंसी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है |

  •  लोग क्रिप्टो करंसी फिएट करंसी का भी एक विकल्प मान रहे है।


04-Nov-2022 By: Mukta Agarwal
वित्तीय उथल पुथल के

आज के समय में लोग ऐसी संपत्तियों में निवेश करना चाहते है 

जो देश या किसी व्यक्ति के प्रदर्शन पर निर्भर न हो। वह अपनी बचत को किसी ऐसी चीज़ में लगाना सुरक्षित मानते है, जिस पर अन्य बाहरी कारकों का प्रभाव न पड़ता हो|

कई निवेशक उच्च मूल्य वाली संपत्तियों में रुचि रखते हैं। इस प्रकार की संपत्ति डेप्रिसिएशन के बिना अपना मूल्य बनाए रखती है। और ऐसी ही कुछ वैल्यू एसेट्स का सबसे अच्छा उदाहरण सोने या अन्य कीमती धातुओं में निवेश करना है। 

पिछले 10 वर्षों में, दुनिया भर के लाखों निवेशकों ने क्रिप्टो करंसी में निवेश करना शुरू कर दिया है। क्रिप्टो करंसी बाजार के प्रतिभागियों की संख्या में वृद्धि से पता चलता है कि अधिक से अधिक लोग इस बात को स्वीकार करते हैं कि डिजिटल करंसी फ़िएट, स्टॉक्स या सोने जैसे काम कर सकती है। 

विभिन्न क्रिप्टो करंसी का पूंजीकरण अरबों डॉलर तक पहुंच गया है और इस आकड़े का दिन प्रतिदिन बढ़ना ही  दुनिया भर के निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है। 

कुछ विशेषज्ञ बताते है कि क्रिप्टो भविष्य के लिए एक बहुत ही आकर्षक निवेश हो सकता है। कुछ विशेषज्ञों का यह भी दावा है कि आने वाले वर्षों में बिटकॉइन की कीमत $300,000 हो सकती है। Elon Musk, Gwenyth Paltrow और Bill Gates जैसी हस्तियों ने भी इस प्रणाली का समर्थन करना शुरू कर दिया है।

हाल ही में Binance के CEO Changpeng Zhao “CZ” ने कहा है कि, अभी बाजार में उतार-चढ़ाव और आर्थिक अनिश्चितता बनी हुई है, ऐसे में क्रिप्टो करंसी एकमात्र स्थिर चीज है। दुनिया में अलग-अलग चीजों की कीमतें शायद अस्थिर हैं, लेकिन अगर आप तकनीक को देखें, क्रिप्टो करंसी के फंडामेंटल्स जैसे लिमिटेड सप्लाई को देखें तो इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा | इस पूरी उथल-पुथल की स्थिति में, टेक्नोलॉजी के लिहाज से यह सबसे स्थिर चीज है। 

वही Ethereum ब्लॉकचैन के सह-संस्थापक, Vitalik Buterin ने भी हाल के एक ट्वीट कहा कि क्रिप्टो सोने की तुलना में बेहतर विकल्प है, जो न केवल असुविधाजनक है, बल्कि इसका उपयोग करना भी मुश्किल है।

क्रिप्टो, फिएट करंसी एक सुविधाजनक विकल्प 

हाल के कुछ वर्षों में क्रिप्टो करंसी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है | क्रिप्टो करंसी की लोकप्रियता के विकास के लिए इसकी एक्सेसिबिलिटी एक महत्वपूर्ण कारण है। लोग इसे फिएट करंसी का भी एक विकल्प मान रहे है। 

कई देश, बडी कम्पनियाँ और निवशक क्रिप्टो को भुगतान के साधन के रूप में  स्वीकार कर रहे है |

क्रिप्टो करंसी में असीमित क्षमता है और करंसी के रूप में स्पष्ट रूप से फायदेमंद है। उदाहरण के लिए, 2022 में रूस के आक्रमण के समय यूक्रेन ने क्रिप्टो का सहारा लिया था। कई देशों में इसका उपयोग अपनी बचत को संरक्षित करने और व्यवसाय करने के लिए भी किया जा रहा है। आपको क्या लगता है, क्या बेहतर है क्रिप्टो में निवेश करना या सोने में?

यह भी पढ़े : क्यों बढ़ रहे है Crypto Hack? क्या क्रिप्टो चोरी नहीं रहा अपराध?

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`